Breaking News

यूपी: दीपिका पादुकोण, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडीज, रानी मुखर्जी के नाम यूपी के राशन कार्ड में !

unnamed (4)यूपी: यूपी के फर्रुखाबाद जिले में खाद्यान्न विभाग में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडीज, रानी मुखर्जी के नाम अंत्योदय राशन कार्ड जारी हो गए। यही नहीं, इन राशन कार्ड के जरिये हर महीने राशन भी लिया जा रहा था। जब इस मामले की शिकायत जिले के आला अधि‍कारियों के पास पहुंची तो अब विभाग लीपापोती में जुट गया है।

मामला फर्रुखाबाद के कायमगंज तहसील के साहबगंज गांव का है। यहां के लिए जारी किए गए अंत्योदय राशन कार्ड की लिस्ट में फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण , सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडीज, रानी मुखर्जी के भी नाम शामिल थे। सूची के मुताबिक रानी मुखर्जी, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडीज पिछड़े वर्ग में जबकि दीपिका पादुकोण सामान्य वर्ग में शामिल हैं. सभी अभिनेत्रियां शादीशुदा दिखाई गई हैं।

जैकलीन और दीपिका की उम्र एक

जैकलीन फर्नांडीज के पति का नाम साधूलाल और माता का नाम कविता देवी, जन्म तिथि 3-5-1970 और दीपिका पादुकोण के पति का नाम राकेश चन्द्र और माता का नाम अनीता देवी और जन्म तिथि 3-5-1970 बताया गया है। रानी मुखर्जी के पति का नाम राम रूप और माता का नाम ललिता देवी जबकि जन्म तिथि 3-5-1975 और सोनाक्षी सिन्हा के पति का नाम रमेश चन्द्र, माता का नाम कविता देवी और जन्म तिथि 3-5-1965 दर्शाया गया है। इन सभी की सालाना आमदनी 18000 रुपये दर्शायी गई थी।
इस मामले की जानकारी आला अधिकारियों को मिलते ही खाद्यान्न सूची से इन अभिनेत्रियों के नाम हटा कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फर्रुखाबाद के जिला पूर्ति अधिकारी हिमांशु द्धिवेदी ने बताया कि मामला आज मेरे सामाने आया है। हम इस मामले मे जांच करा कर दोषी ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। फिलहाल लिस्ट में दर्ज अभिनेत्रियों के नाम हटा दिए गए हैं।

 

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …