बिहार के वैशाली जिले से एक पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां ने अपने पति से अलग होकर प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली। महिला का प्रेमी रिश्ते में उसका फुफेरा भाई बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, रानी कुमारी की शादी वर्ष 2011 में जंदाहा निवासी कुंदन कुमार से हुई थी। दंपति के तीन पुत्र हैं। कुंदन एक ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) संचालित करते हैं। आरोप है कि करीब पांच साल पहले रानी का अपने फुफेरे भाई गोबिंद कुमार से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क हुआ, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया।
रानी कई बार पहले भी घर छोड़ चुकी थी। इस बार उसने स्थायी रूप से पति और बच्चों से अलग होने का निर्णय लिया और प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। महिला का कहना है कि वह पहले पति के साथ रहना नहीं चाहती थी और बच्चों की जिम्मेदारी पिता पर ही रहेगी।
वहीं कुंदन कुमार ने बताया कि पत्नी की इच्छा के कारण उन्होंने अलग होने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि तीनों बच्चों की परवरिश अब वे स्वयं करेंगे। इस घटना के बाद इलाके में सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !