
वियतनाम के राजदूत का स्वागत करते मुख्यमंत्री
(बिहार-संजय कुमार मूनचुन) : मुख्यमंत्री से भारत में वियतनाम के राजदूत ने मुलाकात की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में भारत में वियतनाम के राजदूत फाम सान चाउं ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान भारत और वियतनाम के संबंधों पर विस्तृत चर्चा की गयी।
मुख्यमंत्री ने भारत में वियतनाम के राजदूत को बिहार के विभिन्न बौद्ध स्थलों के महत्वों के संदर्भ में विस्तार से बताया। राजगीर, बोधगया के साथ-साथ तेलहाड़ा विष्वविद्यालय एवं राजगीर के साइक्लोपियन वाॅल के संबंध में राजदूत को विस्तृत जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री ने राजदूत को पहला गणराज्य वैशाली के बारे मे भी बताया।
राजदूत फाम सान चाउं ने योग में अपनी रूचि बतायी, इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें मुॅगेर के योग संस्थान में आने का आमंत्रण दिया। राजदूत श्री फाम सान चाउं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अगले वर्ष वियतनाम आने का निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, प्रधान सचिव पर्यटन रवि मनुभाई परमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के विषेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे।
भारत में वियतनाम के राजदूत ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह् भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने भी वियतनाम के राजदूत को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह् भेंट किया।
पढ़ें यह भी खबर
- डीएमसीएच की लापरवाही पर प्रमंडलीय आयुक्त सख्त, अधीक्षक समेत तीन अधिकारियों का वेतन स्थगित; जल्द होगा अस्पताल का गहन निरीक्षण
- दरभंगा में 27 दिसंबर को Vision Civil Service Centre का मेगा इवेंट, उपमुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल
- सुशासन दिवस नीतीश संवाद :: 24 नवंबर को DMCH ऑडिटोरियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, जदयू कार्यकर्ताओं की हुई अहम बैठक
- मिथिलांचल आईटीआई में पंचम कौशल दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन, सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर किया गया सम्मानित
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
