Breaking News

पीडीएस डीलर को कालाबाजारी करते अहले सुबह ग्रामीणों ने अनाज के साथ पकड़ा, दुकान सील

डेस्क : अनियमितता व कालाबाजारी को लेकर पीडीएस डीलरों पर दरभंगा में लगातार कार्रवाई हो रही है। लाइसेंस रद्द होने के साथ साथ इन डीलरों पर एफआईआर दर्ज भी किया जा रहा है। फिर भी लगातार कालाबाजारी की शिकायत जिला प्रशासन को मिल रही है।

ताज़ा मामला दरभंगा के मनीगाछी प्रखण्ड के भंडारिसम पंचायत के चकवासन गाँव का है जहां के पीडीएस डीलर सूर्यनारायण झा को अनाज की कालाबाजारी करते हुये बीती रात तीन बजे के करीब ग्रामीणो ने दो बोरा चावल के साथ मौके पर पकड़ा। ग्रामीणो ने इसकी जानकारी अंचलाधिकारी सह प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी रविन्द्र कुमार चौपाल व थाना को दी। स्थल पर पहुँचकर स्टाक पंजी की जांचोपरांत दुकान को सील कर दिया। प्रखण्ड क्षेत्र के कई पंचायत में जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के द्वारा उचित मूल्य से अधिक पैसा लेकर अनाज कम देने की जानकारी भी मिल रही है। ग्रामीण ग्राहकों ने बताया कि जनवितरण प्रणाली विक्रेता के द्वारा उचित मूल्य से अधिक पैसा तथा कम अनाज और वितरण में काफी अनियमितता व सरकार के द्वारा दिये जाने वाली मुफ्त खाद्यान्न वितरण करने का आरोप लगाया। इस पंचायत के लगभग 350 ग्राहक के बीच राशन वितरण के लिए गोदाम से 06 अप्रैल को अनाज का उठाव किया गया था।

वही जनवितरण प्रणाली विक्रेता सूर्यनारायण झा ने बताया कि मैं अपने घर का अनाज बेच रहा था कुछ लोग मुझे जानबूझकर कर साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। इस संबंध में अंचलाधिकारी सह प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी रविन्द्र कुमार चौपाल ने बताया कि ग्रामीणो के शिकायत पर जनवितरण प्रणाली विक्रेता के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …