Breaking News

बिहार :: सालों बाद दरभंगा को मिला नया सिटी एसपी, आईपीएस योगेन्द्र कुमार को कमान

डेस्क : मधुबनी जिला अन्तर्गत झंझारपुर पुलिस अनुमंडल के एएसपी योगेन्द्र कुमार दरभंगा जिला के सिटी एसपी बने हैं। योगेन्द्र कुमार वर्ष 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैंं। 

यहां सिटी एसपी का पद वर्ष 2010 में बना मगर नियमित रूप से यहां पोस्टिंग नहीं होने की वजह से तीन साह से यहां पद खाली है। यहां पहले सिटी एसपी के रूप से डॉ. कुमार ऐकले बने।

इनके बाद यहां रंजीत मिश्रा को सिटी एसपी बनाया मगर उन्हें कुछ ही दिनों में नक्सली क्षेत्र का एसपी बनाकर भेज दिया गया। इसके बाद यहां आईपीएस हर किशोर राय बने और उनके बाद हिमांशु शंकर त्रिवेदी को बनाया गया। उन्हें यहां से बदलने के बाद यहां तीन सालों से यह पद खाली पड़ा था।

नए सिटी एसपी के रूप में योगेन्द्र कुमार के आने पर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर थानों में दर्ज कांडों के लंबित मामलों सहित अन्य पुलिसिंग में भी शहर के लोगों के साथ ही जिला पुलिस को सुविधा मिलेगी।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *