Breaking News

बिहार :: दरभंगा डीएम ने जल जमाव की समस्या को लेकर जिला स्कूल परिसर का किया निरीक्षण

दरभंगा (विजय सिन्हा) : जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम द्वारा ज़िला स्कूल दरभंगा परिसर में जल जमाव की समस्या को लेकर स्थल निरीक्षण किया गया। यह जल जमाव डीएमसीएच द्वारा नाले का मुँह बंद करने के कारण हो रहा है। इस मुद्दे पर डीएमसीएच के अधीक्षक से जिलाधिकारी ने बात की। अधीक्षक द्वारा बताया गया कि नर्स होस्टल के पास नाला जाम होने के कारण काफी जल जमाव होता है। इसके लिए नाले की सफाई बहुत जरूरी है। इसलिए उस कलवर्ट को बंद किया गया था।

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त बीरेंद्र प्रसाद को तत्काल नाले की सफाई करने का निदेश दिया ताकि डीएमसीएच एवं जिला स्कूल दोनो की समस्या का निदान हो। इसके बाद जिलाधिकारी ने प्रथम फेज में 36 वार्ड हेतु जलापूर्ति के लिए बने मीनार तथा जल प्रबंधन की भी समीक्षा की। उन्होंने पीएचईडी द्वारा सभी मुद्दों पर रिपोर्ट न दे पाने पर भारी अप्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने किर्लोस्कर कंपनी को कठोर निदेश देते हुए कहा कि केवल 8 गैंग नहीं, अधिक से अधिक गैंग लगाकर जलापूर्ति के पाइप से लीकेज की समस्या का त्वरित निदान करते हुए जलापूर्ति प्रारम्भ करें।

अगले शुक्रवार तक मीनार, स्टैंडपोस्ट के माध्यम से चिन्हित वार्डों में जलापूर्ति सुनिश्चित करें। किस मीनार से किस वार्ड को पानी मिलेगा यह भी स्पष्टतः चिन्हित करें।

उक्त स्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी, दरभंगा सदर राकेश गुप्ता, अंचलाधिकारी दरभंगा सदर, नगर प्रबंधक तथा पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता कालिका प्रसाद भी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *