दरभंगा (विजय सिन्हा) : समाज और देश हित मेँ शत प्रतिशत योगदान देना हीं डाक्टरों का कर्तब्य
दिनांक 20 फरवरी को पुलवामा में शहीद वीर जवानों की श्रद्धांजलि हेतु मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन निकट आनंद रेस्ट हाउस हॉस्पिटल रोड लहरियासराय के डॉ कमाली ऑर्थो एंड स्पाइन सेंटर में आयोजित किया गया। इस एक दिवासीए स्वस्थ जांच शिविर मेँ लगभग 200 से अधिक मरीजों ने चंडीगढ़ के सुपरसीएच से पीजीआई प्रशिक्षित एव बर्तमान मे पारस हॉस्पिटल पटना के कोंसल्टेंट एंड न्यूरो सर्जन डॉ नासिव इकवाल कमाली ने मुफ्त स्वस्थ चेकअप एवं परामर्श का लाभ उठाया।
कार्यक्रम की शुरुआत मे जम्मू कश्मीर के पुलवामा मे हुए आतंकी घटना मे मारे गए जबानों को याद कर किया गया।
इस मौके पर ऑर्थो एंड स्पाइन सर्जन डॉ हासिब इकबाल कमाली ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि जब जवान सीमा पर अपनी जान दे रहे हैं ऐसे में हम डॉक्टरों का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते दायित्व बनता है कि अपने अपने समाज में शत प्रतिशत योगदान देकर समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
परीक्षण शिविर मेँ आकार मरीजों में काफी उत्साह देखा गया। दूर दूर से आए मरीजों ने बताया कि वे काफी दिन से परेशानी में थे ऐसे मेँ डॉक्टर साहब का परामर्श पाकर अपने तकलीफ में राहत महसूस कर रहें है। इस मौके पर राकेश कुमार सिन्हा, साजिद खान, शब्बीर अहमद के साथ साथ बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित थे।
बिहार :: सालों बाद दरभंगा को मिला नया सिटी एसपी, आईपीएस योगेन्द्र कुमार को कमान https://t.co/UhgSQir3kJ https://twitter.com/swarnim_times/status/1098147127924908033?s=17
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !