Breaking News

भावनाओं को भड़का कर सत्ता में आती है भाजपा : कीर्ति

भावनाओं को भड़का कर सत्ता में आती है भाजपा : कीर्ति
दरभंगा (विजय सिन्हा) : सांसद कीर्ति आजाद ने आज यहां कहा कि भाजपा भावनाओं को भड़का कर सत्ता में आती रही है। उसकी कोई नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार सुप्रिम कोर्ट, सीबीआई और आरबीआई की स्वतंत्रता सवालों के घेरे में है। देश की आजादी के बाद पहली बार चार जजों ने प्रेस कांफ्रेन्स कर दखल का आरोप लगाया है।

वहीं सीबीआई पर सवाल उठने लगे हैं। डायरेक्टर और स्पेशल डायरेक्टर का झगड़ा सड़क पर आ गया है। सांसद श्री आजाद अपने दरभंगा स्थित आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की कड़ी मधुबनी से जुड़ी है और इसमें कई सफेदपोश नेताओं के होश उड़े हुए हैं।

 

सीबीआई जांच के संबंध में उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार इस्तिफा दे देना चाहिए। उन्होंने दाबा किया कि दरभंगा एयरपोर्ट से लेकर तारामंडल तक उनकी देन है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ओर से दिए गये किसी भी दायित्व का निर्वाह करेंगे। सांसद ने कहा कि देश युद्ध नहीं लड़ रहा है, फिर भी कश्मीर में सैनिक-सुरक्षा कर्मी और निर्दोष लोग लगातार मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की पुरानी नीति रही है कि तोरों और राज करों।

सांसद ने प्रधानमंत्री के विदेशी दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि अबतक 25 देशों का सफर कर चुके हैं और 170 से अधिक दिन विदेशों में रहे हैं। इस पर 800 करोड़ रूपये से ज्यादे का खर्च हुआ है। इसके बावजूद पाकिस्तान को बीत-चीत एवं अंतर्राष्टÑीय पर अलग थलग नहीं कर सके। साथ ही पाकिस्तान को आतंकी राष्टÑ भी घोषित करवाने में सफल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि आजादी के संघर्ष में मिथिला के लोगों का महत्त्वपूर्ण योगदान हैं। मेरे पिता भागवत झा आजाद स्वतंत्रता सेनानी थे।

वहीं मिथिला के पुराने लोगों की अभिलाषा है, तो मैने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत मिथिला के भाजपा नेताओं को उभरने नहीं दिया गया। ताराकांत झा, विजय कुमार मिश्र, डॉ. मोहन मिश्र, डॉ. डी.के झा को हाशिए पर ढकेल दिया गया।

पढें यह भी

मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर कई सवाल उठाते हुए मांगी बर्खास्तगी

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *