Breaking News

बिहार :: धूमधाम से मनेगा डीएमसी का स्थापना दिवस समारोह, आयोजन समिति की हुई बैठक

दरभंगा (विजय सिन्हा) : दरभंगा मेडिकल कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर प्राचार्य डॉ. एच.एन सिन्हा के नेतृत्व में आयोजन समिति की बैठक हुई। इस अवसर पर पत्रकारों को बताया कि 94 वर्षों से अनेक उतार-चढ़ाव से गुजरने के बावजूद इस महाविद्यालय से शिक्षित डॉक्टर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस कॉलेज का नाम रौशन किया है। 

प्राचार्य ने कहा कि 23 फरवरी को स्थापना दिवस समारोह में केवल देश ही नहीं विदेश से भी काफी संख्या में पूर्ववर्ती छात्र पहुंचेंगे। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं के बीच 22 फरवरी को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

स्थापना दिवस के मौके पर पूरे कॉलेज परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरूआत 23 फरवरी को 8:30 बजे किया जाएगा।

कार्यक्रम वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.एस.के जैन द्वारा ध्वजारोहण से शुरू होगा। इस प्रोग्राम में सांस्कृतिक प्रोग्राम भी रखा गया है। जिसमें मैथिली ठाकुर अपनी गीत प्रस्तुत करेंगी। वहीं कई कमिटी का गठन भी कर दिया गया है। इस मौके पर डॉ. ओम प्रकाश समेत कई चिकित्सक मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *