Breaking News

युवक ने अपनी जान जोखिम में डाल कर एक दुर्लभ पशु को मरने से बचाया !

indexचतरा (रांची ब्यूरो) :।।जंगली हिरन मामला।। कौन कहता है की मानवता लोगों में नहीं है।आज जहाँ आदमी का दुश्मन है।वहीँ आज एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डाल कर एक दुर्लभ पशु को मरने से बचाया बलिक उसे अपना आसियान तक पहुचाया।आज यही मानवता इटखोरी प्रखंड का नाम रौशन कर रहा है इटखोरी प्रखंड से महज चार की0मी0 की दुरी में दस बारह घरो से घिरा गावँ कोनी पंचायत का लोहरा ग्राम।पूरी तरह से हरिजन जाती के लोग दैनिक मजदूरी कर अपना भरण पोषण करते है।इसी गावँ का एक यूवक राजू भुइयां 30 वर्सिय। राजू ने सुबह देखा की लगभग 10से 12 के संख्या में कुछ आवारा कुत्ते एक जानवर को चारो तरफ घेर कर हमला कर रहे है। वह लाचार प्राणी अपनी जान बचाने को लेकर थेथर के झुण्ड में फंस गया।राजू को यह समझ में नहीं आ रहा था की आखिर मै इस असहाय जीव को कैसे बचाउ ।

राजू ने उस पशु को बचाने की ठान ली और भागा-भागा अपने घर पहुँच लोगों से मदद माँगा।फिर क्या थी पूरा गावँ राजू के मदद पर टूट पड़ा ।बड़ी मसक्कत के बाद जब उस जानवर के करीब पहुचें तो देखा बड़ा डरा सहमा हिरन लहूलुहान बगरेण्ड के लतो में फंस गया व् अपनी जान बचाने को मदद मांग रहा है। राजू व् गावँ के लोगों ने बगैर कुछ सोचे हिरन के बच्चे को सकुसल अपने घर में सुरक्षित लाया व् वन विभाग को इतला किया। हिरन के मुँह ,आँख व् पीठ के कई हिस्से में गहरी चोटें आयी। तत्काल इसकी सूचना जिले के डी0सी0 संदीप कुमार तक पंहुचा दी गई।जिला प्रसाशन के द्वारा तुरंत इसे गंभीरता पुर्वक लेते हुए लावालौंग दक्षिणी क्षेत्र के रेंज आफिसर जगन्नाथ कुमार व् चतरा सदर के रेंज ऑफिसर कैलाश कुमार सिंह व् अशोक कुमार साहू तथा रामप्रसाद राम बन रक्षी ने मौके वारदात पर पहुँच हिरन को अपने कब्जे में लिया व् गावँ के बहादुर राजू भुईया को इनाम स्वरूप् रेंज ऑफिसर जगन्नाथ कुमार ने 300/=पुरस्कार स्वरूप् दिया।बाद में इटखोरी मवेसि अस्पताल में हिरन को एंटी रैबिट सुई लगा दी गई व् उसकी हालात सामान्य बताई जा रही है। मौके पर सुधीर सिंह (सोनिया) ओम् प्रकाश सिंह (सोनपूरा) मनोज पाण्डेय (बलिया) सियाराम यादव (सौनिया) ने अपना बहुमूल्य समय दे कर इस दुर्लभ पशु को सकुशल सुरक्षित स्थल तक पहुचाने में सहयोग किया।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …