डेस्क : दरभंगा युवा कांग्रेस द्वारा नये मोटर वाहन विधेयक 2019 के खिलाफ वृहस्पतिवार को जिला परिवहन कार्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस नये विधेयक से आम जनता का दोहन किया जा रहा है। धरना को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सीताराम चौधरी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मंदी की गहरी खाई में गिरती जा रही है। वहीं मोदी सरकार गरीब जनता पर डाका डाल रही है। कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी मो. असलम ने कहा कि इस नये मोटर वाहन कानून से पूरा देश आक्रोशित हैं।
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
- लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया
- राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य
वहीं इस धरना की अध्यक्षता कर रहे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल झा ने कहा कि जल्दबाजी में लिया गया यह काला कानून सरकार शीघ्र वापस ले। अन्यथा देश की जनता और युवा कांग्रेस आपकी सरकार को उखार फेंकने को तैयार है। युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी अबु तनवीर, वरिष्ठ युवा नेता तनवीर अनवर, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव रतिकान्त झा ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है।

मंच संचालन करते हुए डॉ. खोदादाद ने कहा कि मोदी सरकार से देश की अर्थव्यवस्था संभल नहीं रही है। इसलिए सरकार मध्यम वर्ग के लोगों का आर्थिक दोहन कर रही हैं। नेताओं ने भारत सरकार के परिवहन मंत्री के नाम एक मांग पत्र जिला परिवहन पदाधिकारी को सौंपा। जिसमें इस कानून को वापस लेने की बात कही गई है।

धरना को संबोधित करने वालों में कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज झा, दयानंद पासवान, आनंद अलोक, प्रभाकर चौधरी, आशुतोष झा, सुदिष्ठ ठाकुर, बाबू साहेब झा, अमित कुमार, निखिल आशा, जीवनान्द झा, धीरज झा व एनएसयूआई अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार आदि थे।
देखें वीडियो
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !