Breaking News

खुशखबरी: बिजली विभाग में अब संविदा कर्मचारी 55 साल तक कर सकेंगे नौकरी

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

यूपी पी सी एल ने नई व्यवस्था के तहत संविदा कर्मचारियों की सेवा शर्तों में बदलाव किया है। पहले जहां इनकी अधिकतम सेवा उम्र 45 वर्ष थी उसको बढ़ाकर 55 वर्ष कर दिया गया है। हालांकि अब नियुक्तियों-तैनाती को लेकर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं।

संविदा कर्मचारी अब अपने निवास में स्थित उप केंद्रों- फीडर पर तैनात नहीं हो सकेंगे। पहले यह नियम बनाया गया था कि संविदा कर्मचारी अपने गृह तहसील में तैनाती नहीं पा सकेंगे लेकिन अब इसे बदल दिया गया है। साथ ही तीन साल तक शहरी क्षेत्रों और पांच साल तक ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम तैनाती की समय सीमा भी तय कर दी गई है। कारपोरेशन के निदेशक कार्मिक SP पांडे का कहना है की संविदा कर्मचारियों के बेहतरी के लिए नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं ताकि कर्मचारियों के अनुभव और कार्य क्षमता का अधिक से अधिक लाभ लिया जा सके जो भी सक्षम कर्मचारी होंगे उन्हें अब पावर कारपोरेशन में 10 वर्ष अधिक कार्य करने का मौका दिया जाएगा।

आंदोलन की थी तैयारी-

पिछले दिनों प्रबंधन के आदेश के बाद विद्युत संविदा मजदूर संगठन, विद्युत मजदूर पंचायत और उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने 31 अगस्त से पांच सितंबर तक आंदोलन कार्य बहिष्कार की नोटिस दे दी थी। इसे देखते हुए प्रबंधन ने संविदा कर्मचारियों के कार्य आदेश पर बदलाव किया है। इस संबंध में 31 अगस्त को निदेशक से बातचीत के बाद फैसला लिया गया।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *