Breaking News

छात्रावास के नाम पर किरासन तेल घोटाला, जिला स्तरीय जांच की मांग से मचा हडकंप

छात्रावास में आवंटित तेल की जांच जिलास्तरीय टीम से कराने की अनुशंसा
लोक शिकायत निवारण में सुनवाई के बाद कथित तेल घोटाला से  नहीं किया इंकार
मधुबनी/आकिल हुसैन -संवाददाता।

मधुबनी के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने छात्रावास के नाम पर उठाए जा रहे किरासन तेल के मामले की जांच जिला स्तरीय जांच दल से कराने की अनुशंसा की है। वादी सत्यनारायण यादव की ओर से दायर वाद की सुनवाई के दौरान बताया गया कि वादी के द्वारा छात्रावास के नाम पर आवंटित की जा रही करीब साढ़े बारह हजार लीटर किरासन तेल को घोटाला की जा रही है।

जिसकी सुनवाई के दौरान नगर के विभिन्न छात्रावास में रह रहे करीब 106 छात्रों का बयान लिया गया। छात्रों ने साढ़े तीन लीटर किरासन तेल मिलने की बात कही,लेकिन प्राधिकार की ओर से छात्रों की संख्या समेत कई अन्य साक्ष्य नहीं दिए गये। जिससे किरासन तेल के घोटाला से इंकार नहीं किया जा सकता है।

लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने प्राधिकार से नगर के सभी छात्रावास की सूची,अधिवासी छात्रों की पूर्ण विवरणी, यथा नाम,पता समेत विद्यालय एवं महाविद्यालय का नाम समेत कई जानकारी मांगी थी।

 

जो प्राधिकार के द्वारा सुनवाई के दौरान उपलब्ध नहंी कराई गयी। जानकारी दें कि वादी सत्यनारायण यादव ने लाॅज के नाम पर आवंटित किरासन तेल के घोटाला होने की संभावना व्यक्त करते हुए संबंधित विभागीय सचिव को आवेदन दिया था। वादी ने बताया कि विद्युत एवं गैस पर छात्रों के द्वारा रौशनी एवं खाना पकाया जाता है। ऐसे में तेल का आवंटन कर तेल का क्या किया जाता है। उधर लोक शिकायत निवारण के द्वारा जिला स्तरीय जांच दल पर जोर देने से हड़कंप मचा हुआ है।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *