डॉ.एस.बी.एस. चौहान।
चकरनगर,इटावा।बकेवर थाने के सामने पत्रकार के कार्यालय में घुस कर नामजद अपराधी कौशलेंद्र पुत्र सुभाष ग्राम जेतपुरा (लवेदी) का और तीन अन्य लोग ने कार्यालय में घुस आये और तमंचा दिखा कर धमकाया। कार्यालय के कागजात/ दस्तावेज तीतर वितर करकें भाग गऐ। बीते दिवस बकेवर थाने के सामने पत्रकारिता करते हुए आपने दफ्तर का कामकाज देख रहे पत्रकार तरुण तिवारी को कार्यालय में अंदर घुसकर 4 लोगों ने उन्हें हड़काते हुऐ जान से मारने की धमकी दी। कार्यालय के रखे कागजात सभी तितर-बितर कर दिए। जब कार्यालय के अंदर शोरगुल सुना तो स्थानीय सड़क से निकल रहे लोगों ने अंदर पहुंचकर पत्रकार तरुण तिवारी को बचाया लेकिन आम जनता को आता देख होशियार अपराधी किस्म के अराजकतत्व वहां से भाग खड़े हुए तब कसबाइयों के सहयोग से पत्रकार थाने पहुंचे जहां पर उन्होंने थानाध्यक्ष आलोक राय को दास्तांन बताई और अपनी एक लिखित तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अभियोग पंजीकृत कर दिया और मुसलमानों की तलाश जारी है पत्रकार तरुण तिवारी ने बताया कि मेरे कार्यालय के अंदर घुसकर मारपीट करने वाले और धमकाने वाले करीब 4 लोग थे जिनमें मैं एक को भली भांति जानता हूं जोकि शैलेंद्र तिवारी पुत्र सुभाष तिवारी ग्राम जैतपुरा थाना लवेदी और उनके साथ में तीन अन्य लोग उन्हें नाम से नहीं जानते हैं इसी विषय पर थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और थाना पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही युद्ध स्तर पर चालू कर दी है। तरुण तिवारी ने बताया कि मैं जैसे ही थाने पहुंचा तो थानाध्यक्ष महोदय ने हमारी घटना को संज्ञान में लेते हुए हमारी पूरी मदद की और मुल्जमानों को शीघ्र गिरफ्तारी के लिए ठोस आश्वासन भी दिया है। इसके लिए थानाध्यक्ष बकेवर ने सहानभूति दिखाई। यह कार्य वाकई में तारीफे काबिल है। इसके लिए पत्रकारों ने थानाध्यक्ष की प्रशंसा भी की और यह मांग की कि अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उन्हें जेल भेजा जाए ताकि पत्रकार के साथ कोई अप्रिय घटना ना घट सके क्योकि यह एक अपराधी किस्म का व्यकित है ।जो की थाना अध्यक्षआलोक राय ने तत्काल मुकदमा पंजिकृत किया औऱ उस अपराधी की तलाश जारी है ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !