बेनीपट्टी/मधुबनी/ आकिल हुसैन – संवाददाता।
आम के पेड़ों पर मंजर लगना प्रारंभ हो गया है। मंजर को देख इस वर्श आम के उत्पादन में वृद्धि होने की संभावना किसान जता रहे है। वहीं देर से फलने वाला आम के पेंड़ पर अब तक मंजर नहीं लगा है।
जिससे कुछ किसान चिंतित है। किसानों ने बताया कि गत वर्श की तुलना में इस वर्ष आम का फसल बेहतर होने की संभावना है। उधर आम के पेंड़ पर मंजर होने पर किसान पेंड़ के देखभाल में जुटे है। कृशि विशेशज्ञ की माने तो आम के फसल के लिए पेंड़ पर मंजर होना बहुत ही आवष्यक है। मंजर तेज हवा व मधूआ कीट के कारण असमय गिर जाता है।
जिसके कारण आम का फसल प्रभावित हो जाता है। विशेशज्ञों की माने तो किसान को पूर्व से ही आम के वृक्ष के जड़ में खुदाई कर नियमित तौर पर पानी डालना चाहिए। वहीं मधूआ के प्रकोप से बचाने के लिए कीटनाशक दवा का घोल मंजर पर डालना चाहिए, ताकि मंजर मजबूती से बरकरार रहे। बताया जा रहा है कि पेंड़ के विशेष ध्यान नहीं देने पर मधूआ बीमारी से वृ़क्ष लद जाता है।
जिसके कारण हल्की हवा बहने पर भी मंजर सूख कर गिर जाता है। उधर किसानों ने मंजर आते ही पेंड़ के जड़ में खुदाई के साथ कीट से बचाने के लिए चूना का घोल डालना प्रारंभ कर दिए है।
क्या कहते है कृषि पदाधिकारी

प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्राणनाथ सिंह ने बताया कि धीरे-धीरे सभी आम के वृक्ष पर मंजर होंगे। उन्होंने सभी किसानों को समय-समय पर पानी का छिड़काव करने की सलाह दी है। बीएओ ने बताया कि पानी के छिड़काव समय पर होने से मंजर मजबूत होता है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !