Breaking News

पूर्वोत्तर में भी नरेन्द्र मोदी के नीतियों की जीत – सरावगी

दरभंगा : पूर्वोत्तर के त्रिपुरा एवं नागालैंड के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर शनिवार को नगर विधायक संजय सरावगी के नेतृत्व में दरभंगा टावर पर विजयोत्सव मनाया गया तथा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाया तथा मिठाइयाँ बाँटी एवं पटाखे फोड़ें। इस विजयोत्सव को संबोधित करते हूए नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि त्रिपुरा एवं नागालैंड की जीत प्रधानमंत्री के विकास की नीतियों की जीत है। जहाँ त्रिपुरा में भाजपा एवं संघ के दर्जनों कार्यकर्ताओं की हत्या सरकार संपोषित कम्युनिष्टों ने कर दी उसका बदला भी वहाँ की जनता नें भाजपा को अभूतपूर्व मत देकर लिया है पिछले चुनाव में जहाँ भाजपा को 1.5% मत मात्र मिले थे और एक भी भाजपा विधायक वहाँ नही जीता वहीं इस बार 50% मत पाकर भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है और नागालैंड एवं मेघालय में भी भाजपा के मत प्रतिशत में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है इसी से पता चलता है कि पूर्वोत्तर के साथ साथ पूरे देश में नरेन्द्र मोदी की लहर चल रही है ,राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह का संगठन कौशल भी जीत की गारंटी है ।

इस कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष प्रमोद शरण साह,भाजयुमो अध्यक्ष विशाल महासेठ,जिला मिडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी,महिला मोर्चा मंत्री मीणा झा,रमेश झा,हेमन्त झा,लक्ष्मण झूनझूनवाला,संतोष साह,निशान्त चौधरी,अंजनी निषाद ,संगीता साहू,लक्ष्मण भगत,रतन साह,विश्वपति मिश्रा,रवि चंद्रवंशी,प्रमोद साह समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *