डेस्क : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के लिए प्रवेश परीक्षा अब पूरी तरह ऑनलाइन होगी. संयुक्त दाखिला बोर्ड (जेएबी) ने यह फैसला किया.
एक बयान में आईआईटी मद्रास के निदेशक और जेएबी 2017 के अध्यक्ष प्रोफेसर भास्कर राममूर्ति ने कहा, ‘‘यह फैसला किया गया कि जेईई (एडवांस्ड ) 2018 से ऑनलाइन प्रारूप में होगी. परीक्षा के संबंध में उचित समय पर जेएबी द्वारा आगे जानकारी दी जाएगी. मानव संसाधन मंत्रालय ने पूर्व में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन्स ऑनलाइन कराने का विकल्प शुरू किया था. 
मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य परीक्षा में पारदर्शिता लाना और एग्जाम पेपर लीक होने की घटनाओं को रोकना है। आईआईटी मद्रास के निदेशक और जेएबी 2017 के अध्यक्ष प्रोफेसर भास्कर राममूर्ति ने बताया कि अब नतीजे जल्द घोषित किए जा सकते हैं। संसाधन के नजरिए से एग्जाम ऑनलाइन कराना ज्यादा आसान होगा। एग्जाम ऑनलाइन कराने को लेकर बहुत पहले से बहस चल रही है। यह काफी अच्छी बात है कि अगले साल से ऑनलाइन एग्जाम होंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !