इंदिरानगर थानाक्षेत्र स्थित पुराना खुर्रमनगर का मामला
लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।
लखनऊ । राजधानी में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब इंदिरानगर थानाक्षेत्र स्थित पुराना खुर्रमनगर में दो दर्जन से अधिक बदमाशों ने पहुंचकर दानिश नामक युवक पर हमला कर दिया । घटना स्थल पर मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दानिश की परचून की दुकान पर शारिक नामक युवक ने सिगरेट जलाकर उसके छोटे भाई अयान पर जलती माचिस फेंक दी जिससे वह जल गया । दानिश के विरोध करने पर शारिक ने उसे जान से मारने को धमकी देते हुए निकल गया । पीड़ित दानिश ने बताया कि मंगलवार की सुबह से ही शारिक उसको फोन कर धमकी दे रहा था । दर्जनों युवकों के साथ उसने रास्ता रोकने की कोशिश भी की
स्थानीय निवासियों का कहना है कि शाम को लगभग 8 बजे पुराना खुर्रमनगर में दो दर्जन से अधिक बदमाशों के हाथों में असलहे थे वे लोग दानिश के घर में घुस गए । बदमाशों द्वारा दानिश के घर पर बम फेंकने से लोगों में भगदड़ मच गई ।लोगों ने बदमाशों पर हल्ला बोल दिया जिससे वे असलाहा लहराते हुए मौके से भाग निकले ।

स्थानीय लोगों के चंगुल में आए दो बदमाशों को लोगों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया ।पुलिस को बदमाशों द्वारा बमबारी की सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया । जिससे मौके पर आधा दर्जन पीआरवी व दर्जनों 100यूपी की बाइकें भी पहुंच गई । पुलिस ने माहौल को शान्त कराया । पुलिस मौके पर पहुंचकर कई लोगों को पकड़कर थाने ले गई । लेकिन गाजीपुर क्षेत्राधिकारी ने गिरफ्तारी से इनकार करते हुए पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !