Breaking News

बिहार :: दरभंगा में एक चौक का नाम रखा नरेंद्र मोदी चौक तो भाजपाध्यक्ष के पिता व भाई पर चलायी तलवार, पिता की मौत भाई जख्मी

दरभंगा : एक चौक का नाम नरेंद्र मोदी चौक रखना भाजपा नेता को महंगा पड़ गया। नमो विरोधियों ने भाजपा नेता के पिता की तलवार से हत्या कर दी और भाई को तलवार से काटकर जख्मी कर दिया।कहा जाता है कि दरभंगा में बिहार उपचुनाव के परिणाम का साइट इफेक्ट देखने को मिला। दो साल पहले रखे चौक का नाम मोदी चौक का नाम हटाकर लालू चौक रखने को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओ के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गुुरुवार की देर रात बीस व पच्चीस बाइकों पर सवार लोग हथियारों के साथ नरेंद्र मोदी चौक पर पहुंचे। ये लोग नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद व उनके नाम से गाली देने लगे। भाजपा नेता तेज नारायण यादव ने इसका विरोध किया। मामले को गंभीर होते देख भाजपा नेता के पिता रामचंद्र यादव ने तेज नारायण को वहां से हटा दिया व विरोध करने वाले लोगों को समझाने लगे कि ‘वह प्रधानमंत्री हैं’। तुम लोग गाली क्यों दे रहे हो। इस पर हमलवारों ने तलवार से उनके सिर पर प्रहार कर दिया। दूसरा वार उनके हाथों पर किया गया। हमलावरों ने इसके बाद तलवार से गर्दन पर हमला किया। जिससे सिर व धड़ अलग हो गए। बीच बचाव को आए भाजपा नेता के भाई कमल यादव पर भी तलवार से हमला कर दिया गया। वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हमलावरों की संख्या ज्यादा देख घर के अन्य लोग भाग निकले। 

मिली जानकारी के मुताबिक दरभंगा सदर थाने के भदहा गांव निवासी व बहला पंचायत भाजपा अध्यक्ष तेज नारायण यादव के पिता 70 वर्षीय रामचंद्र यादव की गुरुवार की देर रात बाइक सवार हमलावरों ने तलवार से गर्दन काट कर हत्या कर दी व बीच बचाव को आए भाजपा नेता के भाई 20 वर्षीय कमल यादव को तलवार से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।  शुक्रवार को इस घटना के विरोध में भाजपाइयों ने शहर के कर्पूरी चौक के पास सड़क जाम कर दिया है। आंदोलनकारी हमलावरों को गिरफ्तार करने व सदर थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। घटना का कारण भाजपा नेता द्वारा अपने गांव स्थित चौक का नाम नरेंद्र मोदी चौक रखना बताया जाता है।

  • पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
    – सत्यवीर सिंह, एसएसपी, दरभंगा
  • मामले में जिला प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है। किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
    – डा. चंद्रशेखर सिंह,डीएम, दरभंगा

इसका बगल के लुआम व बिजली गांव के राजद समर्थक एक समुदाय विशेष के लोग विरोध कर रहे थे। चौक का नाम नरेंद्र मोदी चौक रखे जाने के कारण इससे पूर्व कई बार विवाद हो चुके है। पुलिस में भी मामला गया। लेकिन पुलिस के स्तर पर समुचित कार्रवाई नहीं की गई।

घटना से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कर्पूरी चौक पर आगजनी कर करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर हंगामा किया। वे घटना को राजद समर्थकों की साजिश करार दे रहे थे। उनका आरोप था कि जमीन पर मोदी चौक का बोर्ड लगाने के कारण रामचन्द्र यादव की हत्या की गई। हालांकि, पुलिस का कहना था कि दोनों पक्षों में पहले से जमीन विवाद था। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

इधर, नगर विधायक संजय सरावगी ने घटना की भर्त्सना की है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने डीजीपी से मुलाकात की है। घटना के पीछे गहरी साजिश है। उन्होंने दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

 जाम की सूचना पर एसएसपी सत्यवीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने डीएमसीएच में भर्ती कमलदेव यादव का भी बयान लिया। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी भदवा निवासी कमलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके अलावा देवेन्द्र कुमार यादव, राम सेवक यादव व दिलीप महतो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

मृतक के पुत्र व पंचायत भाजपा अध्यक्ष तेजनारायण यादव ने पुलिस को बताया कि रात को वह दुकान पर था। दो बाइक पर सवार चार लोग वहां पहुंचे थे। इस दौरान उससे उनलोगों की बकझक हुई। इसके बाद वे चले गए। तेजनारायण ने बताया कि उनके जाने के बाद वह भी चला गया। थोड़ी देर बाद बाइक सवार चार दर्जन लोग तलवार व हॉकी स्टिक लेकर पहुंचे। उनलोगों ने उसके पिता की गर्दन काट दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमले में घायल भाई डीएमसीएच में गंभीर हालत में पड़ा है। घटनास्थल पर मौजूद दो भाइयों ने भागकर जान बचायी। 

मामले में तेजनारायण यादव की पत्नी सुशीला देवी के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें उसने कहा है कि घरारी को लेकर उनलोगों का कमलेश यादव से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर कमलेश ने साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया।

इधर, एसएसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जमीन विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। जमीन को लेकर कोर्ट में टाइटल सूट चल रहा है। इस वजह से दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था। कमलेश यादव ने साजिश के तहत अन्य लोगों की मदद से रामचन्द्र यादव की हत्या कर दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए  छापेमारी की जा रही है। एसएसपी ने घटना के पीछे किसी राजनीतिक साजिश से इंकार किया।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *