Breaking News

बिहार :: नागरिक शांति समिति गठन करने की बनी रूपरेखा, 12 नवंबर को विधिवत गठन

बलिया (बेगूसराय) : बलिया में पर्व-त्योहारों के मौके पर शांति-व्यवस्था कायम रखने एवं क्षेत्र के असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर कुव्यवस्था फैलाने से रोकने को लेकर बलिया के विभिन्न जाति-धर्मों के प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों ने मिलकर एक समिति गठन करने का पहल किया है। जिसको लेकर विगत एक माह में चार बैठक आयोजित की गयी है। जिसमें रविवार को व्यापार मंडल के सौदागर सिंह सभागार में शंकर सरोज की अध्यक्षता में नागरिक शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक का संचालन अनुमंडल व्यवसायिक महासंघ के महासचिव मो. हारून रशीद ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में महेंद्र कुमार गुप्ता भी शामिल थे। इस बैठक में आगामी 12 नवंबर रविवार को नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक में वार्ड पार्षद नीरज सिंह के घर पर बैठक आयोजित कर नागरिक शांति समिति का विधिवत गठन कर पदाधिकारियों का चयन करने का निर्णय लिया गया। आगामी 12 नवंबर को आयोजित होने वाली बैठक में नगर पंचायत के सभी 24 वार्डों के सदस्यों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजे जाने पर सहमति बनायी गयी। इस संबंध में बैठक की अध्यक्षता कर रहे शंकर सरोज ने बताया कि आगामी 12 नवंबर को गठन होने वाले नागरिक शांति समिति में 50 सदस्यीय कमिटी का गठन किया जाना है। जिसमें वार्ड पार्षद, दुर्गा पूजा एवं मोहर्रम कमिटी के अध्यक्ष एवं सचिव मनोनीत सदस्य होंगे। साथ ही इस कमिटी में समाज के प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं एवं व्यवसायिक महासंघ के लोगों को शामिल किया जायेगा। बैठक को नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद मो. जाबेद अख्तर, डा. जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्व मुखिया अब्दुल्लाह, व्यवसायिक महासंघ के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव राकेश रौशन उर्फ मुन्ना, आफताब हसन, फरोगउर रहमान, जयशंकर प्रसाद रस्तोगी, वार्ड पार्षद नीरज कुमार सिंह, मिलिंद कुमार, शंकर साह, अरुण महतो, वार्ड पार्षद पति मो. अफाक, मो. शबाब फहीम, मो. सोहेल, खालिद कबीर, मो. रुस्तम आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में शाह मशीअत रहमान, रणधीर यादव, मो. मुन्ना, अरविंद रस्तोगी, समीम अहमद, जयशंकर साह आदि शामिल थे।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *