Breaking News

बिहार :: प्रत्येक प्रखंड में बाल संरक्षण समिति का करें गठन – डीएम

मधुबनी : डीएम शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला बाल संरक्षण समिति तथा मानव व्यापार विरोधी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा तथा मानव व्यापार विरोधी समिति से संबंधित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी थानों में परामर्श केन्द्र स्थापित किये जाने का निदेष दिया। नगर थाना से संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र परामर्श केन्द्र की व्यवस्था करने का निदेश दिया तथा अन्य थानों में भी शीघ्र परामर्श केन्द्र स्थापित करने को कहा गया। जिला पदाधिकारी ने एसएसबी के कमांडेंट को भारत-नेपाल सीमा पर संपर्क केन्द्र में ही सूचना केन्द्र बनाने का निदेश दिया। प्रत्येक प्रखंड में मानव व्यापार विरोधी समिति के गठन की भी समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में जिन प्रखंडों में मानव व्यापार विरोधी समिति का गठन नहीं हुआ है, वहां शीघ्र गठन करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा महिला अल्पावास गृह की स्थापना एक महीने के अंदर करने की व्यवस्था करने का निदेश दिया गया।

जिला बाल संरक्षण समिति से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा भी की गयी। जिसमें बालिका गृह में रह रहे बच्चों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गयी। जिला पदाधिकारी ने हाल ही में ऑनलाईन के माध्यम से गोद लिए बच्ची के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा वहां बच्ची के वर्त्तमान स्थिति की जांच किसी अन्य माध्यम से करने का भी निदेश दिया गया। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को खोये हुए बच्चों के संबंध में शीघ्र जानकारी बाल संरक्षण को देने का निदेश दिया। प्रत्येक प्रखंड में बाल संरक्षण समिति का गठन
करने का भी निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी को बताया गया कि अबतक मात्र 9 प्रखंडों में बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बचे प्रखंडों में भी शीघ्र बाल संरक्षण समिति का गठन करने का निदेश दिया। बाल श्रमिक के रेस्क्यू के क्रम में लगे टीम को संबंधित थानों को सुरक्षा मुहैया कराने का भी निदेष दिया।

बैठक में अमरनाथ झा, सिविल सर्जन, मधुबनी, कुमार सत्यकाम, सहायक निदेषक, सामाजिक सुरक्षा, मधुबनी, पंकज कुमार सिन्हा, बाल संरक्षण संस्थानिक पदाधिकारी, मधुबनी, शिवचंद्र कुमार, श्रम अधीक्षक, मधुबनी, जीतेन्द्र जोशी, एस0एस0बी0 कमांडेंट,संगीत कुमार ठाकुर, बाल संरक्षण गैर संस्थानिक पदाधिकारी, मधुबनी समेत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *