Breaking News

बिहार:: युवती से दुष्कर्म, केस करने पर भरी पंचायत में माँ बेटी का काटा बाल

picsart_10-13-10-45-36-320x251समस्तीपुर : पूसा थाना अन्तर्गत वैनी ओपी क्षेत्र में दो युवकों ने पहले एक युवती से दुष्कर्म किया। फिर एक युवक के पकड़े जाने पर मामले को पंचायत में सलटाने के बजाय पुलिस से शिकायत करने पर कुछ लोगों ने युवती व उसकी मां को ही उल्टे दोषी ठहराकर बाल काट दिया। फिलहाल दुष्कर्म की शिकार हुई युवती व पंचायत के नाम पर अपमान झेलनी वाली उसकी मां पुलिस की सुरक्षा में गुरुवार देर रात तक महिला थाने में थी। मिली जानकारी के अनुसार युवती के साथ दुष्कर्म की घटना उस वक्त हुई जब वह घर में अकेली थी। उसके परिवार के लोग बुधवार की रात एक बीमार रिश्तेदार को देखने गये थे।

उसका लाभ उठाकर गांव का ही एक युवक अपने एक मित्र के साथ घर में घुस गया और युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। युवती के चिल्लाने पर गांव के लोग जुटे तो एक युवक फरार हो गया जबकि दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया। गांव के ही युवक के रूप में उसकी पहचान होने के बाद कुछ लोग मामले को थाना में ले जाने के बजाय पंचायत में सुलझाने का दबाव पीडि़त परिवार पर बनाने लगे। लेकिन सुबह में परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी वैनी ओपी को दे दी।

इसके बाद पंचायत के नाम पर दुष्कर्म की शिकार हुई युवती और उसकी मां को भरी पंचायत में बुलाकर कुछ लोगों ने जलील किया और इस घटना के लिए उन्हें ही जिम्मेवार ठहरा दिया। उसके बाद मां-बेटी का बाल काट दिया। इधर, सूचना पर जब पुलिस गांव में पहुंची तब उसे देख पंचायत में पहुंचे लोग खिसक गये। इस संदर्भ में थाना प्रभारी वीके भारती ने बताया कि पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद महिला थाने में बयान दर्ज किया जायेगा। बयान दर्ज होने के बाद मामले को लेकर कार्रवाई की जायेगी।

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …