बेगूसराय ,आरिफ हुसैन संवाददाता : लोक जनशक्ति पार्टी बेगूसराय जिला कार्यालय सीताश्री भवन पोखरिया में सोमवार को बैठक हुई। बैठक में 31 अक्टूबर 2017 को जमुई के सांसद सह केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के जन्मदिन और लोक जनशक्ति पार्टी बेगूसराय का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन 26 नवम्बर 2017 को दिनकर भवन बेगूसराय में मनाने का निर्णय हुआ। जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि जमुई के सांसद सह केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान होंगे। पार्टी का स्थापना दिवस 28 नवम्बर 2017 को पटना में काफी धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें बेगूसराय उत्कृष्ट भागीदारी होगी। बैठक में पूर्व विधायक सह प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष अनिल चौधरी, पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय पासवान, प्रदेश संगठन सचिव मो. असलम, जिला प्रवक्ता चंदन शर्मा, अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष एहरार अहमद, तुफेन अंसारी, अतिपिछड़ा के प्रकोष्ठ अध्यक्ष आजाद सहनी, महिला सेल के जिलाध्यक्ष निशा देवी, शिव कुमार चौधरी, बहोर पासवान, दशरथ सिंह, पवन, मनोज पोद्दार, नरेश यादव, अमरेश, पूनम देवी, प्रखंड अध्यक्ष बाबू खान, छात्र अध्यक्ष अनिल कुशवाहा, दलित सेना जिलाध्यक्ष दासो पासवान, निरंजन सिंह आदि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने किया।
Check Also
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !