Breaking News

महिला के पति को नौकरी लगवाने के बहाने बुलाकर दूसरी जगह भेजा, फिर अकेला पाकर किया महिला से रेप

लखनऊ,ब्यूरो: राज प्रताप सिंह।

लखनऊ।राजधानी लखनऊ में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पिछले दिनों कई वारदातों के बाद पुलिस ने आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया लेकिन फिर भी अपराधियों के भीतर जरा सा भी कानून का खौफ नहीं है। ताजा मामला राजधानी लखनऊ का है। यहां इटौंजा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने युवक पर शराब पिलाकर रात भर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके पति को नौकरी लगवाने का झांसा देकर कहीं दूसरी जगह भेज दिया और उसे कहीं दूसरे घर में ले गया। यहां आरोपी ने महिला को जबरन शराब पिलाई विरोध करने पर उसकी पिटाई की और दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि वह किसी तरह दरिंदे के चंगुल से छूटी और भाग कर घर पहुंची और अपने पति को आपबीती बताई। पति उसे लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। लेकिन इटौंजा पुलिस ने पीड़ितों को घटना स्थल अपने क्षेत्र का ना बताते हुए थाने से चलता कर दिया। इज्जत गवाएं बैठी महिला अब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस के चक्कर लगा रही है लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं।पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, इटौंजा इलाके के रहनी वाली शालिनी (नाम काल्पनिक) ने बताया कि उसके पति को राजू पुत्र श्रीराम निवासी इटौंजा ने 23 फरवरी 2018 को पहले हुई बातचीत होने के बाद नौकरी लगवाने के लिए बुलाया था। इस पर वह अपने पति के साथ युवक के पास पहुंचे। युवक ने नौकरी तलाशने के लिए 2-4 जगह ले गए। उसके बाद आरोपी ने पति से कहा कि तुम घर जाओ और रहने के लिए सामान लेकर आओ। इस पर उसका पति घर सामान लेने चला गया और वह युवक के साथ ही थी।महिला का आरोप है कि पति तेलीबाग चला गया और इस दौरान आरोपी उसे किसी अज्ञात घर पर ले गया। यह घर बाजारखाला थाना क्षेत्र के ऐशबाग में बताया जा रहा है। महिला का आरोप है कि आरोपी कुछ देर बाद शराब के नशे में धुत होकर उसे भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो वह उसे बुरी तरह मारने-पीटने लगा। आरोप है कि आरोपी ने पूरी रात महिला से दुष्कर्म किया।करीब 3:00 बजे रात में युवक के चंगुल से छूटते ही महिला घर पहुंची और पति को पूरी बात बताई। इस पर पति महिला को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस से लिखित शिकायत की। महिला का आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। इस संबंध में इटौंजा पुलिस ने कहा है कि मामला हमारे थाना क्षेत्र का नहीं है। यह बात कहकर उस महिला को पुलिस ने थाने से चलता कर दिया। इस घटना में पुलिस की लापरवाही सामने दिखती है।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *