Breaking News

महिला दिवस :: केंद्र सरकार का तोहफा, ढाई रुपये में मिलेगा ‘सुविधा’ सेनेटरी पैड

डेस्क : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्र सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य के मद्देनजर ढाई रुपये में सेनेटरी पैड देने की योजना का ऐलान किया है। इसे ‘सुविधा’ सेनेटरी पैड के नाम से जाना जाएगा। यह घोषणा केंद्रीय रसायन व फर्टिलाइजर मंत्री अनंत कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में की। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत सुविधा सेनेटरी पैड की बिक्री सभी जन औषधि बिक्री केंद्रों से की जाएगी।

ऐसे 3200 से अधिक जन औषधि केंद्र देश के 586 जिलों में स्थापित किये गये हैं, जिनके मार्फत लोगों को गुणवत्तायुक्त सस्ती दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। कुमार ने बताया कि इस नई परियोजना के तहत बेचे जाने वाला सेनेटरी पैड उपयोग के बाद स्वत: गल जाएगा। यह पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल होगा। उन्होंने कहा कि देश में फिलहाल 32 रुपये के चार सेनेटरी पैड बेचे जा रहे है, लेकिन चार सुविधा सेनेटरी पैड का मूल्य मात्र 10 रुपये होगा।

एक सवाल के जवाब में कुमार ने कहा कि इसकी बिक्री 28 मई से शुरू हो जाएगी। यह पैड थर्ड पार्टी से तैयार कराया जाएगा, लेकिन इसकी क्वालिटी व मूल्य पर सरकार की नजर होगी। इसका ससे अधिक फायदा शहरी क्षेत्रों की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली, ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब महिलाओं को होगा। कुमार ने कहा कि महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, सुविधा व स्वच्छता बेहद महत्वपूर्ण है। 28 मई विश्व स्वच्छता दिवस होता है।

एक अन्य सवाल के जवाब में कुमार ने बताया कि जेनरिक दवाओं से गरीबों को बहुत फायदा हुआ है। बाजार में बिक रहे सेनेटरी पैड के बारे में उन्होंने बताया कि यह पर्यावरण के अनुकूल न होने की वजह से काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। केमिकल जेल, प्लास्टिक सीट व लीक प्रूफ मैटीरियल के चलते उपयोग के बाद उसके कचरे का निस्तारण बहुत मुश्किल हो गया है। इसलिए सुविधा सेनेटरी पैड को ऐसी चीजों से बनाया जा रहा है, जिसका निस्तारण आसान हो।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *