Breaking News

राजगीर महोत्सव का भब्य तरीके से किया शुभारंभ : नीतीश कुमार

बिहारशरीफ। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का शुभारंभ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर भगवान बुद्ध एवं महावीर की धरती है। यहॉ का इतिहास काफी गौरवशाली है। राजगीर को देश दुनिया के सामने उभार कर लाना मेरा प्रमुख कार्य है। उन्होने कहा कि यहॉ की धरती का इतिहास काफी पुराना है। यहॉ भगवान बुद्ध ज्ञान प्राप्ति के पहले भी आये और ज्ञान की प्राप्ति के बाद भी पहुंचे। यहॉ स्थित वेणुवन में वे ठहरते थे, उस समय इसे रॉयल पैलेस कहा जाता था। उन्होने कहा कि प्राचीन इतिहास को देखा जाये तो मगध साम्राज्य की राजधानी राजगीर था। पंच पहाड़ियो के बीच अजातशत्रु का किला हुआ करता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर के जू सफारी का निर्माण किया जा रहा है जिसके बाद यहॉ की खूबसूरती में और चार चांद लग जायेगी। इस जू सफारी में जानवर खुल रहेंगे। यहॉ आने वाले पर्यटक बंद गाड़ी में जू सफारी का आनंद ले सकेंगे और जानवरों को नजदीक से देखने का काम कर सकेंगे। उन्होने नाम लिये बगैर कहा कि कुछ लोग मेरी समाधि राजगीर में बनाने की बात कहते है। इससे बड़ा सौभाग्य क्या होगा कि राजगीर में उनकी समाधि बने। उन्होने लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुये कहा कि कुछ लोग पावर लेकर माल बनाने में लगे रहते है। हमें सत्ता मिली है जनता की सेवा करने की और जब तक वे है तब तक वे जनता की खिदमत करते रहेंगे। उन्होने कहा कि राजगीर में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण करा दिया गया है इसलिए आगे से कार्यक्रमों का आयोजन यहां होगा। किला मैदान से कोई छेड़छाड़ नहीं किया जायेगा, उसकी हिफाजत करने का काम करेंगे। उन्होने कहा कि कन्वेंशन सेंटर में ऐसी कोई पार्टी नहीं है जिन्होने यहॉ कार्यक्रम नहीं किया हो। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि राजनीतिक दलों का मेक्ष का स्थान है। यहॉ वर्ष 2016 में 2 करोड़ 50 लाख भारतीय एवं 10 लाख 10 हजार 521 विदेशी पर्यटक आ चुके है। ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजगीर सभी धर्मों का संगम स्थल है। यहॉ देश विदेश के पर्यटक बहुत तादाद में आते है। जो धरोहर हमें मिला है वह देश दुनिया में कहीं नहीं मिलता। ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने कहा कि राजगीर ज्ञान की भूमि है। पूरे देश का ज्ञान देने का कार्य यहां से हुआ। उन्होने बाल विवाह और दहेज प्रथा का विरोध किये जाने की बात कही। वहीं पर्यटन विभाग के सचिव पंकज कुमार ने कहा कि राजगीर सभी धर्मों का समागम रहा है। इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक राजगीर रवि ज्योति कुमार, अस्थावां विधायक डॉ जितेंद्र कुमार, विधान पार्षद रीना यादव, जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका सहित अन्य लोग मौजूद थें।

Check Also

दरभंगा :: 06 मई से 08 मई तक होगा ए.वी.एस.सी/ए.वी.पी.डी का मतदान, बनाए गए 23 मतदान दल

दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि लोक सभा आम चुनाव-2024 के …

बड़ी कार्रवाई :: BPSC पास शिक्षकों को ससमय नहीं दी सैलरी तो के के पाठक ने सभी DEO और DPO के वेतन पर लगाई रोक

  डेस्क। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने एकबार फिर बड़ी कार्रवाई …

बड़ा खुलासा :: कोविशील्ड वैक्सीन का साइड इफेक्ट आया सामने, हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

डेस्क। एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन से साइड इफेक्ट्स का खतरा हो सकता है. एस्ट्राजेनेका कंपनी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *