Breaking News

राजधानी एक्सप्रेस व ट्रैक्टर के बीच टक्कर, ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे!

बेगूसराय (आरिफ हुसैन): 

पुर्व मध्य रेल के हाजीपुर बछवाड़ा रेलखंड पर स्थित हरपुर बोचहा स्टेशन के समीप मंगलवार की सुबह मानव रहित गुमटी संख्या 11सी पर गाड़ी संख्या 12424 डाउन नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस बालू से लदी ट्रक्टर से ट्रक्करा गई. इस दुर्घटना में जहां ट्रक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया वही बालू से लदी ट्रक्टर का परखच्चे उड़ गये. घायल चालक को स्थानीय लोगो के सहयोग से प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना में भर्ती कराया गया है. ट्रक्टर चालक की पहचान मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के चकला गांव निवासी लखन राय के रुप में की गई है. वही राजधानी एक्सप्रेस का इंजन आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त हो गया,

जिसके कारण राजधानी एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक हरपुर बोचहा स्टेशन पर खड़ी रही. घटना कि सूचना मिलते ही सोनपुर मंडल के रेल पदाधिकारी अपने टीम के साथ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. वही सीमांचल एक्सप्रेस, डीएमयू, जनहीत समेत कई ट्रेन बछवाड़ा समेत अन्य स्टेशन पर खड़ी रही. स्थानीय लोगो ने मानव रहीत गुमटी पर गेटमेन व फाटक की मांग को लेकर मालगाड़ी का चक्का जाम कर करीब एक घंटे तक हंगामा किया. घटना कि सुचना मिलते ही सोनपुर के सहायक सुरक्षा आयुक्त कुमार सुरेन्द्र शर्मा, बरौनी जीआरपी ए.के. झा, बछवाड़ा जीआरपी प्रवीण कुमार अपने दलबल के साथ पहुंचकर आंन्दोलनकारीयों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया.

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *