अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा है कि श्रीदेवी के निधन से उनके परिवार और करीबी सहयोगियों के लिए मेरी गहरी संवेदना है।
लखनऊ,ब्यूरो: राज प्रताप सिंह।
लखनऊ।बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन से बॉलीवुड समेत पूरा देश शोक की लहर में डूब गया है।उनकी मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड सहित पूरा देश सदमे में है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर गहरा दुख जताया है।अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा है कि श्रीदेवी के निधन से उनके परिवार और करीबी सहयोगियों के लिए मेरी गहरी संवेदना है
बता दें अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार रात को दुबई में निधन हो गया।वह 54 साल की थी।वह बॉलीवुड ऐक्टर मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए परिवार के साथ दुबई गई थीं और वहीं दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया।फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी करने वाली श्रीदेवी की दो बेटियां जाह्नवी और खुशी हैं।
तमिलनाडु में जन्मीं श्रीदेवी के पिता एक वकील थे।उन्हें वर्ष 2013 में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।श्रीदेवी ने अपने अभिनय की शुरुआत चार साल की उम्र में तमिल फिल्म ‘थुनाइवन’ से 1969 में की।मलयालम,तेलुगु ओर कन्नड़ फिल्मों में अभिनय की अपनी सफल पारी के बाद श्रीदेवी दक्षिण भारतीय फिल्मों का एक लोकप्रिय चेहरा बन गईं।बॉलीवुड में उन्होंने अपना कदम फिल्म ‘सोलवां सावन’ से रखा।यह फिल्म 1978 में आई,लेकिन श्रीदेवी को पहचान नहीं दे पाई।पांच साल बाद श्रीदेवी फिल्म ‘हिम्मतवाला’ में अभिनेता जीतेंद्र के साथ आईं और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !