Breaking News

लोक अदालत से पूर्व बैठक में थानाध्यक्ष का अनुपस्थित रहना गंभीर मामला – सचिव डी.एल.एस.ए

दरभंगा, विजय भारती :- जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय कक्ष में 14 मई 2022 (शनिवार) को होने वाले दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में दरभंगा जिला अन्तर्गत सभी थानाध्यक्ष को जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री जावेद आलम द्वारा बैठक में बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के लिये स्थानीय मामले को थाना अन्तर्गत आईडेंटीफाई किए जाते हैं, उनमें नोटिस निर्गत किया जाता है, नोटिस तामिला कि जवाबदेही थानाध्यक्ष पर होती है, लेकिन आज इस मीटिंग में अधिकांश थानाध्यक्ष उपस्थित नहीं हुए। बैठक से अनुपस्थित थानाध्यक्ष से सचिव श्री जावेद आलम द्वारा कारणपृच्छा किया गया। इस संबंध में सचिव ने बताया कि ये एक गंभीर मामला है, इस बात को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक को भी अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि वैसे थानाध्यक्ष, जो इस बैठक में अनुपस्थित रहे, उन सभी के विरुद्ध नोटिस किया गया है। सचिव ने बताया कि इस बैठक के लिए अगली तिथि निर्धारित की जाएगी और विभाग के द्वारा इस की जानकारी दे दी जाएगी।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …