रिपोर्ट डॉ एस बी एस चौहान।
चकरनगर,इटावा।विद्युत कनेक्शन करने गये चकरनगर विद्युत विभाग के एसडीओ अजय कुमार गौतम व जेई कन्हैया लाल दोहरे को एक ग्राम प्रधान के बेटों सहित 6 लोगों ने दौडा दौडाकर पीटा, एसडीओ का हाथ तोडा और जेई को चुटहिल कर दिया। सभी जांन बचाकर भागे। थाना क्षेत्र चकरनगर के गांव नगला जोर में विद्युत विभाग के एस डी ओ अपनी टीम के साथ पहुंचे जहां पर उन्होंने ग्राम प्रधान से यह अनुरोध करते हुए कि मुझे पता चला है कि आपके यहां कटिया जल रही है। कनेक्शन करवा लीजिए और कनेक्शन करवाने पर दबाव देते एसडीओ पर ग्राम प्रधान व उसके परिजनों ने एसडीओ सहित उनकी टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा ऐसा एसडीओ विद्युत ने अपने ब्यानातों में बताया । खबर जैसे ही मीडिया कर्मियों को मिली तो मीडिया कर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पर पहुंचे जहां पर एसडीओ विद्युत की चिकित्सा और चिकित्सीय परीक्षण चल रहा था हालत को गंभीर समझते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने इटावा मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया मामला यहीं पर समाप्त नहीं होता है कुछ शरारती किस्म के लोगों ने तो यह भी आरोप लगाना तय कर दिया है की एसडीओ अपनी टीम सहित गांव में बुरी नियत से घुसे थे जिसके परिपेक्ष में गांव वालों ने मारा नहीं है वह तो भागे दौड़े जिससे खुद गिर पड़ने पर उनके छोटे आगईं। समाज और कानून इतना अंधा नहीं है कि जो इस तरह की वारदात पूरी टीम और जीप साहित बगैर असलाहों के बाहर से पोस्ट आए अधिकारी व कर्मचारी किसी के घर में आबरू इज्जत पर उतारू हो जाएं यह तो आंखों में धूल झोंकने के समान है हकीकत वाक्या यही है कि एसडीओ चकरनगर गौतम ने कई बार ग्राम प्रधान को यह निवेदन सहित कहा कि आप भले व्यक्ति हैं तो भले मनुष्य की लाज रखते हुए बिजली की चोरी न करें और अपना कनेक्शन करवा लें लेकिन दबंग ग्राम प्रधान ने एक भी बात नहीं सुनी जब टीम वहां पर विभागीय कार्यवाही के लिए पहुंची तो दौड़ा दौड़ा कर टीम की मारपीट की गई जिसमें आई चोटों के हिसाब से थानाध्यक्ष चकरनगर ने अभियोग पंजीकृत कर पुलिस कार्यवाही प्रारंभ कर दी है अब देखना यह है कि पुलिस किसी दबाव में आकर पंजीकृत मुकदमे को एक्सपेरिमेंट और एफ आर की तरफ ले जाएगी या की विधि अनुकूल कार्रवाई करते हुए अभियुक्तगणों को सलाखों के अंदर ठूंस देगी। यह सब मामला पुलिस और भविष्य के गर्त में है एसडीओ ने थाना में सूचना दी। वहीं पुलिस ने घायलों को प्रथम उपचार के लिये नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजा। उक्त अस्पताल से घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !