Breaking News

समारोह पूर्वक मनाया गया राजद का 20वां स्थापना दिवस !

चतरा (रांची ब्यूरो) :  चतरा के नगर भवन में राष्ट्रीय जनता दल का 20वां स्थापा दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह का उद्घाटन पार्टी के केंद्रिय महा सचिव मनोज चंद्रा, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, जिलाध्यक्ष डा. मूर्तजा, अरुण यादव व पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्र देव गोप ने संयक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर का किया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री पासवान ने कहा कि सरकार गरीबों को गैरमजरुवा जमीन से बेदखल कर रही है। इसके लिये पार्टी गरीबों के हक के लिये आंदोलन करने पर विचार कर रही है। साथ हीं संगठण को जिले में और भी मजबुत करने पर बल दिया। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री गोप ने कहा कि लातेहार, गढ़वा में कॉरपोरेट लोगो के हाथ जमीन देने कि एमयू हुआ है जिसे भाजपा की सरकार गैरमजरुवा भूमि से बेदखाल कर गरीबों के जमीन को देने में लग गई है।

उन्होंने आगे कहा कि राज कार्यकर्ता सड़क पर आंदोलन कर गरीबों को गैर मजरूवा जमीन वापस कराएगी। उपरोक्त वक्ताओं के अलावे महा सचिव श्री चंदा ने भी सरकार के गलत नीतियों का विरोध करते हुए गरीबों के हक व अधिकार के साथ व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए आंदोलन करने की बात कही। कार्यक्रम में अर्मेंद्र प्रसाद केसरी, नंदकिशोर ठाकुर, शिव शंकर सिंह, सुरेश पासवान, धनेष्वर यादव, कपिल देव यादव, राम भरोस यादव, प्रतीक प्रकाश अंगार, भोला प्रसाद, राम स्वरूप पासवान, बसंत पासवान, भीम नन्दन साहु, सेवा साहु, भागी महतो, दिनेश राणा सहीत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …