Breaking News

सुसाइड गेम :: ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ गेम को करें देश में बैन, फेसबुक गुगल सहित केन्द्र सरकार को दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस

डेस्क : किशोरों को सुसाइड के लिए उकसाने वाले ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ गेम को बैन करने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने फेसबुक, गूगल,याहू और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सरकार, फेसबुक, गूगल और याहू से  19 सितंबर तक जवाब मांगा है कि उन्होंने ‘ब्लू व्हेल गेम’ को ऑनलाइन हटाने के लिए क्या कदम उठाए हैं?

केंद्र सरकार ने हाइकोर्ट को बताया है कि आईटीएक्ट के सेक्शन 79 के अर्तगत 11 अगस्त को ही वो फेसबुक, गूगल और याहू को नोटिस भेज चुके है. बता दें कि  केन्द्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 11 अगस्त को ब्लू व्हेल और इस जैसे खतरनाक खेलों को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश जारी किया था. इस आदेश में यह भी कहा गया है कि खेल को जारी रखने वाले के संबंध में पुलिस को रिपोर्ट की जाए. 

भारत में ब्लू व्हेल गेम ने दो किशोरों की जान ले ली है. गेम को खेलने के बाद सबसे पहले मुंबई के रहने वाले 14 साल के मनप्रीत ने सुसाइड कर लिया था. इसके बाद 10वीं में पढ़ने वाले अनकन डे ने गेम का चैलेंज पूरा करने के लिए खुदकुशी कर ली. अनकन पश्चिम बंगाल का रहने वाला था. इनके अलावा मध्यप्रदेश के एक किशोर ने भी इस गेम को खेलने के बाद सुसाइड की कोशिश की थी. दिल्ली हाईकोर्ट में डाली गई याचिका में कहा गया था कि इस खतरनाक गेम ने 12 से 19 साल के छह बच्चों की जान ले ली है.

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *