Breaking News

लखनऊ:पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली,इलाज के दौरान हुई मौत

बृजेश कुमार रावत।

(मृतक फाइल फ़ोटो)

मलिहाबाद,लखनऊ। राजनैतिक रंजिश के चलते कार में बैठे एक बसपा कार्यकर्ता को गोली मार दी गई। कार्यकर्ता के साथ गाड़ी में बैठा एक साथी भी जख्मी हो गया। गोली चलने की आवाज सुन घटना स्थल पर भीड़ जुट गई। इसी बीच हमलावर भाग निकले।

 

भरी बाजार में हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी साथ ही घायलों को सीएचसी मलिहाबाद लाया गया। जहां दोनो की नाजुक हालत देखते हुए तुरंत ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान बसपा कार्यकर्ता की मौत हो गई और उसके दोस्त की हालत नाजुक बनी है। जिसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

पढें यह भी खबर : लखनऊ कचहरी ब्लास्ट: दोषी डॉ काजमी और मोहम्मद अख्तर को उम्रकैद की सजा

रमनगरा निवासी कुलदीप यादव पुत्र सुरेश सिंह उम्र करीब (37)वर्ष की गांव के ही निवासी सन्दीप,कुलदीप पुत्र प्रकाश और नागेंद्र,गुड्डू से वर्चस्व को लेकर काफी पुरानी रंजिश थी। रंजिश की वजह से ही कई बार दोनो में विवाद हुआ। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान मृतक ने बसपा का दामन थाम लिया था।

उसने बसपा प्रत्याशी की गांव में कई बैठकें कराई थी। जिसके बाद दोनो में विवाद हुआ तथा दोनो तरफ से हवाई हवाई फायरिंग भी हुई थी। उसके बाद मृतक ने गांव छोड़ दिया था और वह अपने परिवार के साथ मड़ियांव लखनऊ में रहने लगा। रविवार को वह रक्षाबन्धन के मौके पर गांव आया था। वह अपनी पत्नी अल्पना और बच्चों को तिलसुवा गांव स्थित अपनी ससुराल में छोड़ने के बाद वापस गांव चला आया।

पढें यह भी खबर : लखनऊ: विपक्ष के हंगामे पर बिफरे सीएम योगी, बोले- मुट्ठीभर लोगों ने विधानसभा को बनाया बंधक

शाम को वह अपनी इंडिको कार में हसनापुर गांव निवासी दीपक व कौशलेंद्र के साथ बैदानगर गांव के चौराहे पर गाड़ी में बैठे बातें कर रहा थे।तभी पास के बाग में पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक के सीने में दो गोलियां लगीं वही साथी के पीठ पर तीन गोलियां लगी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया ।जहा से उन्हें ट्रामा रिफर कर दिया गया।

 

जहां इलाज के दौरान बसपा कार्यकर्ता कुलदीप यादव की मौत हो गई। वही उसके साथी का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर क्राइम वहीद अहमद ने बताया कि मृतक के सीने में दो गोलियां लगी है और घायल दीपक की पीठ में 3 गोलियां लगी है। मृतक के पिता सुरेश सिंह की तहरीर पर वीरेंद्र यादव निवासी अल्लूपुर नागेंद्र पुत्र प्रकाश संदीप पुत्र प्रकाश निवासी रमनगरा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मृतक के परिवार में पिता के अलावा पत्नी अल्पना बेटा शनि बेटी अंजली,मुस्कान और रिया है।

Check Also

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *