Breaking News

लखनऊ : विधायकों की सुरक्षा का मामला विधानसभा में उठा

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के अशोक चंदेल ने विधानसभा में अपनी हत्या की साजिश की बात कहते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई।  उनकी बात का समर्थन करते हुए विपक्षी दलों ने भी विधायकों को जान से मारने की धमकी दिये जाने का मुद्दा उठाया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सरकार से कहा कि वह इन सभी मामलो में प्रमुख सचिव गृह से बात कर आगे की कार्रवाई करें और सभी विधायकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

पढ़े यह भी खबर : अटलजी के नाम बनेगा 300 बेड का आयुर्वेद अस्पताल

संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने इस पर सहमति जताई। विधानसभा में अशोक चंदेल ने कहा  कि हाल ही में जो बदमाश पकड़े गये हैं उनसे खुलासा हुआ है कि वह उनकी हत्या करने की साजिश में लगे थे। जो अभियुक्त पकड़े गये हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि विपक्ष के कई सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई।

विधायक जनप्रतिनिधि हैं। सदन में जनहित के मामले उठाते हैं। विपक्षी दलों के राकेश, उमाशंकर सिंह, मनोज पांडेय जैसे कई विधायक हैं जिन को धमकी दी गई।

 

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *