Breaking News

उ.प्र. :: मिस यूपी रह चुकीं अपूर्वा बनीं सपा उम्मीदवार

लखनऊ,ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) : मिस यूपी रह चुकी अपूर्वा वर्मा को निकाय चुनाव में सपा ने पार्षद पद का प्रत्याशाी बनाया है।
आइए जानें अपूर्वा के बारे में :
आठ जून को लखनऊ विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्हें कुछ छात्रों ने काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की। यह सभी छात्रा समाजवादी पार्टी छात्रसंघ के कार्यकर्ता थे। इस प्रकरण में कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भी भेजा था जिसमें से एक थीं अपूर्वा वर्मा। अब उन्हीं अपूर्वा को समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव में टिकट दिया है।यूपी में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी भी चुनाव में दावेदारों को टिकट दे रही है। इसी क्रम में लखनऊ में पार्षद के टिकटों की घोषणा की गई। जानकीपुरम द्वितीय से अखिलेश यादव ने अपूर्वा वर्मा को टिकट दिया है। गौरतलब है कि अपूर्वा पूर्व मिस उत्तर प्रदेश भी रह चुकी हैं।

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *