Breaking News

गर्लफेंड का खर्चा उठाने के लिए,बाल विकास कर्मी का बेटा बना लुटेरा

लखनऊ,उमेश सैनी।

लखनऊ। गुडंबा पुलिस ने एक सत्रह वर्षीय चेन लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके पास से लूट की नगदी और सामान बरामद होना का दावा किया है । पकड़ा गया बालविकास कर्मी का बेटा अपनी गर्लफेंड के मंहगे खर्चे उठाने के लिए लुटेरा बना।एसआई दीवान अशलम खाने ने बताया कि मंगलवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली,कि सहारा स्टेट के पास दो चेन पर्श लुटेरे शिकार बनाने के लिए घात लगा कर खड़े हैं। सूचना पाकर वह हमराही के साथ मौके पर पहुंचे और एक बदमाश को दबोच लिए,जबकि दुसरा बदमाश भागने में सफल हो गया।

दीवान अशलम ने बताया,कि पकड़ा गया बदमाश कल्याणपुर गुडंबा का रहने वाला और उसके पिता मिर्जापुर में बालविकास विभाग में तैनात हैं। अभी हाल में गुडंबा के चार नंबर चौरहे स्थित एक नर्स का पर्श इसी लुटेरे ने साथी के साथ मिलकर लूटे थे। नर्स ने पकड़े बदमाश की शिनाख्त की है। लूट के कुछ पैसे बदमाशों ने खर्च कर डाले थे बाचे पैसे और मोबाइल बरामद हुआ है। पकड़े गये नाबलिक बदमाश को जेल भेजा गया है और फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *