बिहार/अरवल (मनोज कुमार) :- देर रात पुरानी सब्जी मंडी बाजार में आग लगने से लाखो का संपत्ति जलकर खाक हो गया। गृह स्वामी ने आरोप लगाया कि पहले चोरी की, उसके बाद घर में आग लगा दी। इस संबंध में अरवल थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना देर रात 11:00 बजे के आसपास की बताई जाती है। अरवल सब्जी मंडी मुहल्ला में स्व0 कवीन्द्र विश्वकर्मा के मकान में अज्ञात चोरो ने चोरी के बाद घर में आग लगा दी। बताया जाता है रेनु कुमारी अपने ससुराल सहार गई थी। घर में काई नही था। रेनु की एक बहन अभी बिहार जेल पुलिस में बहाल हुई है। जिसकी शादी की तैयारी के लिए कुछ गहने बनवा कर घर में रखे हुई थी। कविन्द्र विश्वकर्मा का निधन पिछले वर्ष हुआ था तथा उनकी पत्नी का निधन तीन वर्ष पहले हुआ था। गृह स्वामी ने बताया कि चोरो ने लाखो रूपये की गहने चुरा ले गए। आग से लाखो रूपये की लकड़ी का फर्नीचर, सिलाई मशीन व कपड़े जलकर राख हो गए। घटना की पुष्टि करते हुए नगर थानाध्यक्ष रंजीत वत्स ने बताया कि गृह स्वामी के ब्यान पर 05 लाख रूपया के समान चोरी किये जाने की प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। मामले की जाँच किया जा रहा है। जल्द हीं मामले का उदभेदन कर लिया जाएगा।
Check Also
बिहार के इन जिलों में बदला मतदान का समय, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
डेस्क। निर्वाचन आयोग ने भीषण गर्मी के बीच मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के …
रेलवे Good News :: दरभंगा से नई दिल्ली समेत कई रूटो पर स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल
डेस्क। गर्मी छुट्टी को लेकर भारतीय रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। …
अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की चाकू मारकर हत्या, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका
दरभंगा। जेडीयू नेता राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह के करीबी अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की …