डॉ.एस.बी.एस.चौहान।
चकरनगर,इटावा।तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड महेवा के गांव नवादा बहादुरपुर में तालाब का हुआ सुंदरीकरण जिस का निरीक्षण जिला अधिकारी श्रीमती सेल्वा कुमारी जे के द्वारा गत दिवस बारीकी से किया गया। निरीक्षण के दौरान कहीं कोई कमी नहीं पाई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र चकरनगर के अंतर्गत विकासखंड महेवा के गांव नवादा बहादुरपुर में 9 बीघे एरिया में पसरा तालाब का निरीक्षण जिलाधिकारी इटावा श्रीमती सेल्वा कुमारी जे के द्वारा बारीकी से किया गया। इस तालाब के निरीक्षण की सूचना ग्राम वासियों को पूर्व से थी। ग्राम प्रधान महेश सिंह चौहान ने ग्राम वासियों को यह पूर्व सूचना दे दी थी कि जिले की मुखिया तालाब का निरीक्षण करने आ रहीं हैं। जिस पर ग्रामीण भी एकत्रित हो गए थे। सुंदर तालाब को देखकर जिलाधिकारी महोदया भी बेहद खुश हुईं और सुंदर कार्य के लिए संबंधित स्टाफ को धन्यवाद भी दिया इस तालाब का रकबा करीब 9 वीघे का है। जिसमें तालाब की खुदाई से लेकर सुंदरीकरण का संपूर्ण कार्य विकासखंड महेवा के तहत लेखपाल और पंचायत मंत्री ग्राम प्रधान ने मिलकर किया। इस तालाब के सुंदरीकरण के दौरान जो मिट्टी खुदाई में निकली उससे चिंडौली और न्यामतपुर को मिलाने वाले संपर्क मार्ग पर डाली गई जिससे उधर का संपर्क मार्ग भी मजबूत हुआ और यह भी एक सुहाना कार्य हो गया। जिससे ग्राम प्रधान ने इस कार्य के लिए भी अपनी एक ख्याति और पहचान बना ली इस कार्यक्रम के दौरान उप जिला अधिकारी चकरनगर जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी राजाराम यादव, ग्राम प्रधान महेश सिंह चौहान, ग्राम पंचायत के सचिव राजस्व लेखपाल और ग्रामीणों की उपस्थिति के बीच तालाब का निरीक्षण किया गया। जिसमें जिलाधिकारी महोदया ने इस निरीक्षण के दौरान काफी समय दिया और उन्होंने चिंडौली – न्यामतपुर मार्ग पर डाली गई मिट्टी का भी निरीक्षण किया और किए गए कार्य की सराहना भी की।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !