Breaking News

जॉब एक्सप्रेस :: बिहार बोर्ड में निकली वैकेंसी, अभी करें आवेदन

डेस्क : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटर काउंसिल में कर्मियों की कमी दूर करने के लिए 60 एमटीएस (मल्टी टॉस्किंग स्टाफ) की संविदा पर बहाली को लेकर शासी निकाय की आपातकालीन बैठक गुरुवार को हुई। जिसमें बहाली को लेकर हरी झंडी दे दी गई।

बोर्ड अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देश पर 187 तदर्थ कर्मी कार्यमुक्त किए गए हैं। इस कारण कार्य निष्पादन में परेशानी हो रही है। संविदा पर बहाली की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर ली जाएगी। 

स्नातक और डीसीए (डिप्लोमा इन कंप्यूटर अप्लिकेशन) योग्यताधारी ही आवेदन कर सकते हैं। एससी और एसटी अभ्यर्थी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तथा अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये है। शुल्क ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा।

लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को कंप्यूटर दक्षता परीक्षा भी देनी होगी। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 21 से 37 साल, महिलाओं, अतिपिछड़ा और पिछड़ा वर्ग के लिए 40 तथा एससी व एसटी के लिए 42 साल निर्धारित है।

ऐसे करें आवेदन
शुक्रवार 25 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन बोर्ड की वेबसाइट www.bsebbihar.com तथा www.srsec.bsebbihar.com पर स्वीकार किए जाएंगे। जिसके लिए अंतिम तिथि 11 सितंबर निर्धारित की गई है।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *