Breaking News

डीजीपी ओपी सिंह ने मां चंद्रिका देवी के मंदिर में किये दर्शन

 

लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।

बीकेटी। उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक ओपी सिंह रविवार शाम बीकेटी थाना क्षेत्र के कठवारा गांव स्थित मां चन्द्रिका देवी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ मातारानी की पूजा अर्चना कर उनके दर्शन किये। डीजीपी करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहे। उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, भक्तों को दर्शन के दौरान कोई समस्या तो नहीं हुई ऐसे तमाम बिंदुओं के बारे में पूछताछ भी की। इसके बाद डीजीपी अपने सरकारी आवास के लिए रवाना हो गए। वह अपने परिवार के साथ माँ चंद्रिका देवी के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

लाखों श्रद्धालुओं ने पुलिस की सुरक्षा के बीच किये दर्शन

बता दें कि लंबे अंतराल के बाद चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी एक ही दिन रविवार को पड़ी।रविवार को ही नवरात्रि व्रतों का परायण हो गया। ऐसा माना जा रहा है कि 26 साल बाद चैत्र नवरात्र में अष्टमी और नवमी तिथि संयुक्त हुई है। चैत्र नवरात्रि 2014 के बाद से ही आठ दिन की हो रही है। चार साल पहले पूरे नौ दिन के व्रत हुए थे। वहीं, शारदीय नवरात्रि अधिकांशतया नौ दिन के ही हो रहे हैं। कई सालों बाद यह पहला अवसर था कि भगवती महागौरी (अष्टमी) और सिद्धिदात्री (नवमी) की पूजा एक ही दिन हुई।चन्द्रिका देवी मन्दिर के पुजारी नरेश सैनी ने बताया कि रविवार को मातारानी के दर्शन के लिए भक्तों की कतारें सुबह से ही लगी हुई थीं। माँ भगवती के दर्शन एक लाख से अधिक भक्तों ने किए। इस मौके पर मेले में शांति व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस मुस्तैद रही, जिससे किसी श्रद्धालु को परेशानी नहीं हुई।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *