Breaking News

थाना मड़ियांव इलाके में बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के बन्द मकान को बेखौफ चोरो ने बनाया निशाना

लखनऊ,उमेश सैनी।

लखनऊ।थाना मड़ियांव इलाके में बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के बन्द मकान को बेखौफ चोरो ने बनाया निशाना पुलिस की रात्रि गस्त पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। चोरों ने लाखों की ज्वैलरी सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर सुराग लगाने का प्रयास कर रही है

मड़ियांव केशव नगर निवासी सुबोध पाण्डेय अपनी पत्नी नीलम पाण्डेय व बच्चों के साथ रहकर बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम करते हैं। सुबोध के मुताबिक बीते 03 मार्च 18 को अपने परिवार के साथ होली मिलने पाली हरदोई गए हुए थे। पीड़ित के मूताबिक पड़ोसी ने उसे सोमवार को फोन पर बताया कि कमरे का ताला टूटा हुवा है। जिससे उसे चोरी होने की आशंका हुई वह आनन फानन मे हरदोई से केशव नगर घर पहुँचे तो देखा कि कमरों व अलमारियों के ताले टूटे मिले। सारा सामान अस्तव्यत था। सुबोध के मूताबिक चोरों ने लॉकर में रखी करीब एक लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी सहित 72 हजार की नगदी चुरा ले गए। प्रभारी निरीक्षक अमर नाथ वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर चोरो का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *