डेस्क : बुधवार की सुबह जाने-माने टीवी और फ़िल्म अभिनेता नरेंद्र झा अब हमारे बीच नहीं रहे। खबर है कि आज तड़के सुबह पांच बजे उन्होंने अपने फार्म हाउस पर अंतिम सांस ली। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। वो 55 साल के थे। यह उनका तीसरा हार्ट अटैक था।
टीवी के अलावा फिल्म जगत में भी अपनी ऐक्टिंग दिखा चुके नरेन्द्र झा अब इस दुनिया में नहीं रहे। नरेन्द्र झा की मौत वाडा स्थित उनके फार्म हाउस पर सुबह 5 बजे हुई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। इससे पहले भी उन्हें दो बार हार्ट अटैक हो चुका था। बताया गया है कि ऐक्टर अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ वक्त बिताने के लिए अपने फार्म हाउस पर पहुंचे थे, जहां यह घटना घटी।
बता दें कि नरेन्द्र झा ने ‘शांति’, ‘छूना है आसमान’, ‘एक घर बनाऊंगा’ जैसे टेलिविजन सीरियलों में नजर आ चुके हैं। टीवी शोज़ के अलावा वह ‘अधूरी कहानी’, ‘घायल वन्स अगेन’, मोहनजो दाड़ो’, ‘शोरगुल’, ‘काबिल’, हैदर’ जैसी कई बॉलिवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
गौरतलब है कि बिहार के मधुबनी से दिल्ली आकर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से इतिहास की पढ़ाई करने के बाद नरेंद्र झा ने पलटी मारी और अभिनय को अपना करियर बनाने में जुट गए थे। छोटे पर्दे पर ‘रावण’ से पहचान मिली और फिर ‘हैदर’, ‘घायल वन्स अगेन’, ‘फोर्स 2’ जैसी फिल्में करने के बाद 26 जनवरी के मौके पर एक ही दिन रिलीज हुई फिल्म ‘रईस’ और ‘काबिल’ में भी दमदार अभिनय कर अपना लोहा मनवाया थानरेंद्र ने 1992 में अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था।
अच्छी हाइट-पर्सनैलिटी के चलते उन्हें बहुत से मॉडलिंग ऑफर मिले। जल्द ही नरेंद्र ऐड की दुनिया में जाना-माना नाम बन गए। साथी ही उन्होंने 20 टीवी सीरियल में भी काम किया। नरेंद्र की पहली फिल्म 2002 में आई। इस फिल्म का नाम था Funtoosh। साल 2003 में आई फिल्म ‘नेता जी सुभाषचंद्र बोस’ में नरेंद्र ने हबीब-उर-रहमान का किरदार निभाया था। इसके अलावा नरेंद्र विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘हैदर’ में मुंबई डॉन का किरदार निभा फेमस हुए थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !