Breaking News

नही पहुंच रहे सफाई कर्मी,गन्दगी से लोग हो रहे बीमार

माल, राम किशोर रावत।

माल,लखनऊ।जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार करोड़ों रुपए पानी की तरह खर्च कर स्वच्छ भारत व स्वास्थ्य भारत मिशन का सपना देख रही है वही माल विकासखंड में पंचायतों में सफाई कर्मियों के ना पहुंचने से गांव में कूड़े के ढेर व नालियां बजबजा ती हुई नजर आ रही हैं।जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। आखिर क्यों नहीं जाते सफाई करने सफाई कर्मचारी यह जानने वाला कोई नहीं दिखाई पड़ रहा है। माल विकास खंड की ग्राम पंचायत आट गढी सौरा करेद थरी पारा भदराही सहित दर्जनों पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती होने के बावजूद भी इन पंचायतों में सफाई कर्मी कभी नहीं पहुंचते सफाई करने जिससे गांव में नालियां बजबजाती हुई किसी भी समय देखी जा सकती हैं और महीनों से गंदगी का अंबार लगा हुआ गांव में देखा जा सकता है। अगर देखा जाए तो यह सफाई कर्मी 30 दिन में एक दिन अपनी पंचायत तो नहीं जाते हैं लेकिन इन सफाई कर्मचारियों को माल विकासखंड में एडीओ पंचायत के कार्यालय में किसी भी समय देखा जा सकता है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने के बावजूद भी इन सफाई कर्मचारियों के ऊपर कोई असर नही पड़ता हैं। वही सरकार की मंशा पर पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं सफाई कर्मचारी। ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ करते भी देखे जा रहे हैं सफाई कर्मी।यह जानने वाला कोई नहीं दिखाई पड़ रहा है कि यह सफाई कर्मचारी कभी गांव जाकर सफाई करते हैं या नहीं।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *