रामकिशोर रावत।
मलिहाबाद।बुधवार को चिकित्सालय परिसर पर आयोजित निःषुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा षिविर एवं आयुष मेले का शुभारम्भ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती असमत आरा खान द्वारा होम्योपैथी के प्रणेता डॉ0 हैनीमैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष का स्वागत जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ0 चन्द्र गोपाल पाण्डेय द्वारा पुष्प् गुच्छ भेंट कर किया गया साथ ही प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार द्वारा पद्म श्री कलीम उल्ला खान को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए डॉ0 चन्द्र गोपाल पाण्डेय ने कहा कि प्रदेष सरकार की मंषा है कि आयुष आपके द्वार योजना के तहत होम्योपैथी एवं आयुष पद्धतियों से जन-जन को सहज सरल और सस्ता ईलाज उनके द्वार तक पहुँचाया जाये। साईड इफेक्ट रहित इस होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से सामान्य तथा असाध्य रोगों से ग्रसित रोगी बहुत कम समय में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर लेते हैं। तत्पष्चात नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार को प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
षिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मलिहाबाद के सौजन्य से विभिन्न रोग ग्रस्त 50 रोगियों की खून जाँच द्वारा रोग निदान कर औषधियां उपलब्ध करायी गयी। इस दौरान षिविर में पंजीकृत हुए 1032 रोगियों को होम्योपैथिक औषधियां वितरित की गयी। षिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से अधीक्षक डॉ0 सैय्यद साहिद रजा होम्योपैथिक विभाग से डॉ0 राकेष बाजपेयी, डॉ0 ममता सचान, डॉ0 शगुफ्ता खान, फार्मासिस्ट बलराम सिंह (से0नि0), नागरिक ताज खान सिराज खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !