Breaking News

नीतीश कुमार की कथनी और करनी में फर्क है : तेजस्वी

(संजय कुमार मुनचुन) : दरभंगा और भागलपुर की घटनाओं को लेकर बिहार विधानसभा में मंगलवार को भी जमकर हंगामा हुआ क्योंकि विपक्षी दल इस मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाना चाहते थे लेकिन उनकी मांग नामंज़ूर कर दी गई बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कथनी और करनी में फर्क है

तेजस्वी यादव ने यह बयान नीतीश कुमार के उस बयान के जवाब में दिया है जिसमें मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि वह भ्रष्टाचार और समाज को बांटने वाली शक्तियों के साथ समझौता नहीं कर सकते तेजस्वी का कहना था कि अगर नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया है तो राज्य में सृजन घोटाला से लेकर शौचालय घोटाला तक कैसे हो पाए

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के पुत्र अरिजित शाश्वत के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को भी दिखावा करार देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जिन धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है वह केवल खानापूरी है अगर सरकार सचमुच गंभीर है तो अरिजित को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया तेजस्वी यादव के अनुसार जब नीतीश कुमार ने सांप्रदायिक शक्तियों के साथ मिलकर चोर दरवाज़े से सरकार बनाई है तो उन्हें परिणाम झेलने के लिए भी तैयार रहना चाहिए

उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार के बयान पर तेजस्वी यादव का कहना था कि उन्होंने अपने बयानों से खुद मान लिया है कि उन्हें हार की आशंका पहले से थी लेकिन अब इन लोगों की अंतरात्मा जाग गई है, क्योंकि इन्हें लोकसभा चुनाव में इसी तरह के परिणाम का डर समा गया है|

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *