Breaking News

पशुओ को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए आरोग्य मेले का किया गया आयोजन

माल, राम किशोर रावत।

माल,लखनऊ।पशुपालकों को एक स्थान पर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।अपना बाजार परिसर में आयोजित इस मेले की शुरुवात गौ पूजा से की गयी।

कस्बा माल स्थित अपना बाजार मंडी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें तीन सौ पचास पशुओं का परीक्षण किया गया।मेले में पशुचिकित्साधिकारी डॉ सुरेश चंद्र के नेतृत्व में पशुओं का इलाज किया गया।मेले में विद्धी श्यामा गांव के  किसान लल्लू की गाय की सर्जरी कर उसकी जबान में घुसी बड़ी सुई निकाली गयी।फार्मासिस्ट राजेन्द्र कुमार ने कड़ी मेहनत कर सफल सर्जरी की।रहटा में तैनात डॉ मुकेश सिंह व सैदापुर में कार्यरत डॉ चंद्रशेखर चौधरी की निगरानी में बाँझपन,बधियाकरण,कृमिनाशक,गर्भ परीक्षण आदि सेवाएं पशुपालकों को दी गयीं।मेले में फार्मासिस्ट रवि कुमार,ताहिर अली,पशु ड्रेसर ,वहीद ने सभी पशुओं का परीक्षण किया।मेले की जानकारी देते हुए डॉ सुरेश चंद्र ने बताया कि पशुपालक गर्मी के समय कम सिंचाई वाली हरी घास न खिलाएं।इससे पशु बीमार हो सकते हैं।चरी व अन्य हरी घास जिसमे पानी कम हो खिलाने से विषाक्तता फ़ैल जाती है।उन्होंने बताया कि पंद्रह मार्च से (एफ एम डी)खुरपका,मुंहपका की रोकथाम के लिए टीकाकरण शुरू होगा।किसान डोर टू डोर होने वाले टीकाकरण में सभी पशुओं को टीका जरूर लगवाएं।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *