Breaking News

पुरानी रंजिश में मारपीट, मुखिया व हम नेता समेत 20 नामजद !

हरलाखी/मधुबनी/ आकिल हुसैन-संवाददाता।
हरलाखी थाना क्षेत्र के सोहपुर गांव में पुरानी रंजिस को लेकर दो पक्षों के बीच हुये मारपीट को लेकर थाने में 20 लोगों के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिशौल पंचायत अंतर्गत सोहपुर गांव निवासी मुखिया मदन राम ने थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।

प्राथमिकी के अनुसार गांव के ही हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मोहन रामए सोहन राम व लक्ष्मेश्वर राम पर जबरन घर में घुस कर पत्नी के साथ दुर्व्यवहार व घर के बांकी सदस्य के साथ जान से मारने के नियत से मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मोहन राम ने थाने में लिखित आवेदन देकर 17 लोगों के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी के अनुसार पंचायत के मुखिया मदन रामए राजेश रामए संजीव रामए संतोष राम सहित 17 लोगों पर पूर्व में सोहपुर मध्य विद्यालय में मुखिया की पत्नी एचएम रीता देवी के द्वारा किये गये अनियमितता को उजागर करने की रंजिश के कारण जान से मारने की नियत से मारपीट करने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में हरलाखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षो के बीच मामला पुरानी रंजिश को लेकर हुआ है। उपरोक्त सभी आरोपित के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Check Also

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *