Breaking News

बच्चों को कमरे में बंद कर पति ने गला दबा कर की पत्नी की हत्या

लखनऊ,उमेश सैनी।

लखनऊ। पत्नी के अबैध संबंधों की अशंका जाहिर करते हुए शनिवार रात पति ने बच्चों को कमरे में बंद करके गला दबा कर हत्या करने के बाद भाग निकला। मृतका अपने दो बेटों के साथ पति से अलग रह कर डा.राममनोहर लोहिया में संविदा पर सफाई कर्मचारी थी और उसका पति गांव में रह कर खेती करता है। मृतका की हत्या की जानकारी होते ही पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गयी। पड़ोस में रहने वाली मृतका की चचेरी बहन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बहन की तहरीर पर मृतका के पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हत्यारे की तलाश करने में लगी है।

आगे पढ़े पूरा मामला

मूल रुप से रेउशा सीतापुर निवासी सरिता सिंह(30) अपने दो लड़कों के साथ खुरुमनगर के आशोक बिहार कालोनी में किराए के मकान में रहती थी और डा.राममनोहर लोहिया अस्पताल में संविदा पर सफाई कर्मी थी। जबकि उसका पति दिनेश गांव में रह कर खेतीबाड़ी करता है। पुलिस के मुताबिक दिनेश और उसकी पत्नी सरिता में अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। कभी-कभी दिनेश गांव से पत्नी के पास आता और लड़ाई-झगड़ा करने के बाद फिर वापस गांव लौट जाता था। पुलिस के मुताबिक दिनेश अपनी पत्नी पर अबैध सम्बन्धों की अशंका जाहिर करके लड़ाई-झगड़ा करता रहता था।

बच्चों के सामने पिता ने माँ को,मौत के घाट उतारा

बच्चों ने पुलिस से बताया, कि उसके पिता दिनेश गांव से 6 दिन पहले खुरुमनगर स्थित कमरे पर आया था। शनिवार शाम माँ ड्यूटी से लौट कर घर पर खाना बनाया और सभी लोग एक साथ बैठ कर खाना खाने के बाद पिता और माँ के बीच लड़ाई-झगड़ा होने लगा। रात करीब एक बजे दिनेश ने दोनों बेटों को कमरे में बंद करके पहले पत्नी की जमकर पिटाई की और बाद तकिया से गला दबा कर हत्या कर दी। लाश बैड पर छोड़कर भाग निकला।

बच्चों ने मौसी को,दी जानकारी

पड़ोस में मृतका की चचेरी बहन कुषुमसिंह किराये का कमरा लेकर रहती और घरेलू काम करके परिवार का खर्चा चलाती है। कुषुम ने बताया, कि रविवार सुबह करीब 6 उसके भजीता घर आये और बताया कि माँ को पिता दिनेश ने मार डाला है। बच्चों की यह बात सुनकर कुषुम उसके कमरे पर पहुंची और देखा सरिता का शव बेड पर पड़ा है। घटना की जानकारी उसने पुलिस को दी।

क्या बोले पुलिस अधिकारी

एएसपीटीजी हरेंद्र कुमार ने बताया, कि मृतका का पति दिनेश 6 दिनों से उसके साथ रह रहा था,लेकिन वह अब घायब है। वही इंस्पेक्टर इन्दिरानगर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया, कि मृतका की बहन ने बहनोई दिनेश के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। दिनेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *