Breaking News

बिना वर्दी के रहने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर हागी कार्रवाईः एसपी

एपपी ने साहरघाट थाना का किया निरीक्षण

बेनीपट्टी/मधुबनी/आकिल हुसैन -संवाददाता।
पुलिस अधीक्षक दीपक बरनवाल ने बुद्धवार को अनुमंडल के साहरघाट थाना का निरीक्षण कर कई निर्देश दिए। एसपी ने थाना पहुँच कर गुंडा पंजी,फरारी पंजी, चैकीदार पंजी,थाना दैनिकी पंजी सहित कई पंजियों का अवलोकन कर सभी पंजियों को संधारित रखने का निर्देश दिया।

वही एसएचओ को क्षेत्र में विधि- व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामीण पुलिस के सहयोग से सभी प्रकार के सूचना संग्रह कर कार्रवाई करने,सघन वाहन जांच करने,फरार वारंटियों के गिरफ्तारी करने, कुर्की-जब्ती करने एवं सीमा पार से शराब तस्करी पर नकेल कसने के निर्देश दिया।

उधर एसपी वरनवाल ने एसएचओ को क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि सीमा क्षेत्र में शांति-व्यावस्था कायम रखने के साथ लंबित मामलों के निष्पादन के निर्देश दिए गए है। एसपी ने थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों को वर्दी में रहने की खास हिदायत दी।

कहा,बिना वर्दी के रहने पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एसडीपीओ पुष्कर कुमार सहित साहरघाट थाना के कई पुलिस पदाधिकारी थे।

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *