Breaking News

इटौंजा में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगी

लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।

लखनऊ।इटौंजा के वार्ड नं 7 में रहने वाले सुशील कुमार पांडेय से प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर 60 हजार रुपए ठग ने अपने बैंक खाते में जमा करा लिए। ठगी का अहसास होने पर सुशील ने थाने पर शिकायत की है।

इटौंजा के पांडेय टोला के रहने वाले सुशील कुमार पांडेय टैंपो चालक हैं।16 मार्च को सुशील के मोबाइल पर फोन आया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में घर चाहते हो तो कारवाई के तहत कुछ पैसा जमा करना पड़ेगा। 17 मार्च को दुबारा उसी नंबर से फोन आया।

सुशील ने फोन द्वारा बताए गए एकाउंट नंबर में बैंक आफ इंडिया की इटौंजा शाखा में 60 हजार 9 सौ रुपए जमा करा दिए।

कोई कागजी कार्रवाई शुरू न होने पर सुशील को ठगी का अहसास हुआ।बैंक से पता करने पर खाता गढ़ी गंगागंज सिधौली के दिलीप का निकला। सुशील ने इटौंजा थाने पर शिकायत की है।

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *